Shubman Gill:
नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय क्रिकेट टीम के नए वनडे कप्तान शुभमन गिल ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के वनडे भविष्य पर पहली बार खुलकर बात की है। गिल ने कहा कि रोहित और विराट ने भारतीय टीम को कई अहम जीत दिलाई हैं और टीम के लिए उनकी मौजूदगी बहुत जरूरी है। उन्होंने रोहित की लीडरशिप की भी तारीफ की और बताया कि रोहित टीम में हमेशा दोस्ताना माहौल बनाते हैं, जो कप्तान के तौर पर उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है।
शुभमन गिल ने कहा
शुभमन गिल ने कहा, “रोहित भाई का शांत स्वभाव और टीम के अंदर जिस तरह वह दोस्ती का माहौल बनाते हैं, मैं भी ऐसा ही करना चाहता हूं। अपनी ही उम्मीदों पर खरा उतरना मेरे लिए बड़ी चुनौती होगी। मैं सभी फॉर्मेट में खेलते हुए ICC ट्रॉफी जीतना चाहता हूं।”
उन्होंने आगे कहा, “रोहित और विराट ने भारतीय टीम को ढेर सारे मैच जिताए हैं। बहुत कम खिलाड़ियों के पास ऐसा टैलेंट और अनुभव है। हम दोनों की जरूरत हमेशा महसूस करेंगे।”
शुभमन ODI सीरीज में भारत की कप्तानी करेंगे
शुभमन गिल आगामी 19-25 अक्टूबर तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज में भारत की कप्तानी करेंगे। भारत ने हाल ही में अहमदाबाद में खेले गए पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरे टेस्ट की शुरुआत 10 अक्टूबर से दिल्ली में होगी।दिल्ली में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने अपने घर पर डिनर पार्टी आयोजित की, जिसमें टीम के सदस्य और BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी शामिल हुए। गिल ने कहा कि टीम के अनुभव और युवा खिलाड़ियों का संतुलन बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी।
इसे भी पढ़ें


















