Kapil Dev love story:
नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय क्रिकेटर कपिल देव का नाम केवल क्रिकेट की दुनिया तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उनका फिल्मी सितारों के साथ भी पुराना नाता है। कपिल देव का एक्ट्रेस सारिका के साथ अफेयर था, लेकिन यह रिश्ता शादी में नहीं बदला। बाद में सारिका ने साउथ सुपरस्टार कमल हासन से शादी की, लेकिन उनका रिश्ता भी तलाक तक पहुंचा। उनकी बेटी श्रुति हासन ने रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ में अपनी दमदार भूमिका से सभी का दिल जीत लिया।
भारत को पहला वनडे विश्व कप दिलाया
कपिल देव ने क्रिकेट के मैदान पर इतिहास रचा और 1983 में भारत को पहला वनडे विश्व कप दिलाया। लेकिन उनकी निजी जिंदगी भी उतनी ही चर्चित रही। उनकी मुलाकात एक्ट्रेस सारिका से मनोज कुमार की पत्नी के जरिए हुई थी। दोनों सिंगल थे और करीब आए, लेकिन फिर कपिल देव ने अपनी गर्लफ्रेंड रोमी भाटिया के साथ रिश्ता चुना और शादी कर ली।
सारिका ने भी कमला हासन से शादी कर ली
सारिका ने बाद में साउथ सुपरस्टार कमल हासन से शादी की। कमल हासन पहले से शादीशुदा थे, लेकिन बाद में उन्होंने तलाक लिया। सारिका और कमल हासन की दो बेटियां हैं, श्रुति और अक्षरा। श्रुति ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा और रजनीकांत की ‘कुली’ फिल्म में प्रीति का किरदार निभाकर खूब वाहवाही बटोरी।श्रुति हासन ने तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी काम किया है, और अब हिंदी फिल्मों में भी अपनी जगह बना चुकी हैं। वे अपने पिता की तरह लोकप्रिय हैं और एक फिल्म के लिए लाखों से करोड़ों तक चार्ज करती हैं।
इसे भी पढ़ें








