Adani Power shares: भूटान डील के बाद अडानी पावर के शेयरों में जबरदस्त उछाल

2 Min Read

Adani Power shares:

नई दिल्ली, एजेंसियां। गौतम अडानी की अगुवाई वाली अडानी पावर (Adani Power) के शेयरों में सोमवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 4.74% उछलकर 638.70 रुपये तक पहुंच गए।

Adani Power shares: वजह क्या है?

दरअसल, अडानी पावर ने पड़ोसी देश भूटान में 570 मेगावाट के वांगछू हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के लिए सरकारी कंपनी ड्रुक ग्रीन पावर कॉर्प (DGPC) के साथ एक बड़ी डील की है।

इस प्रोजेक्ट में 6000 करोड़ रुपये का निवेश होगा। काम 2026 में शुरू होने की उम्मीद है और 5 साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।इससे न सिर्फ भूटान की सर्दियों में बढ़ती बिजली की मांग पूरी होगी, बल्कि भारत को भी बिजली का निर्यात किया जाएगा।

Adani Power shares: अडानी ग्रुप का बड़ा पावर प्लान

वित्त वर्ष 2032 तक पावर सेक्टर में लगभग 60 अरब डॉलर का निवेश किया जाएगा। रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी को 14.2 गीगावाट (FY25) से बढ़ाकर 50 गीगावाट करने का लक्ष्य है। अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) यूटिलिटी-स्केल सोलर और विंड एनर्जी फार्म बना रही है।2030 तक 30,000 किमी लंबी ट्रांसमिशन लाइनें स्थापित करने का भी प्लान है (31 मार्च 2025 तक 19,200 किमी)।अडानी पावर में FY32 तक 22 अरब डॉलर का निवेश करके क्षमता को 17.6 गीगावाट से बढ़ाकर 41.9 गीगावाट करने की योजना है।

Adani Power shares: क्यों अहम है यह डील?

अडानी पावर पहले से ही देश की सबसे बड़ी निजी थर्मल पावर उत्पादक कंपनी है। गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड और तमिलनाडु में इसकी मजबूत मौजूदगी है। इस डील से कंपनी हाइड्रो और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में भी अपनी पकड़ और मजबूत करेगी।

इसे भी पढ़ें

Adani Power: अदाणी पावर लगाएगा बिहार में 2,400 मेगावाट का ग्रीनफील्ड थर्मल पावर प्लांट, 3 अरब डॉलर का निवेश


Share This Article
Exit mobile version