Latest NewsAdani Group: अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: गुजरात में बनेगा भारत का सबसे बड़ा एनर्जी स्टोरेज प्रोजेक्ट

Adani Group: अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: गुजरात में बनेगा भारत का सबसे बड़ा एनर्जी स्टोरेज प्रोजेक्ट

Adani Group:

नई दिल्ली, एजेंसियां। अडानी ग्रुप ने ऊर्जा क्षेत्र में एक और बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने गुजरात के खावड़ा में विशाल बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) प्रोजेक्ट की घोषणा की है, जिसकी क्षमता 1126 मेगावाट (MW) / 3530 मेगावॉट-घंटा (MWh) होगी। यह प्रोजेक्ट मार्च 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है और इसे भारत का सबसे बड़ा सिंगल-लोकेशन एनर्जी स्टोरेज प्रोजेक्ट माना जा रहा है।

प्रोजेक्ट चालू होने के बाद यह 3530 MWh तक बिजली स्टोर कर सकेगा:

गुजरात के खावड़ा में स्थापित यह मेगा प्रोजेक्ट दुनिया के प्रमुख रिन्यूएबल एनर्जी हब में से एक में बन रहा है। इसमें 700 से अधिक बैटरी कंटेनर लगाए जाएंगे जो बिजली को लंबे समय तक स्टोर करने में मदद करेंगे। प्रोजेक्ट चालू होने के बाद यह 3530 MWh तक बिजली स्टोर कर सकेगा, जिससे लगभग तीन घंटे तक 1126 MW की अतिरिक्त आपूर्ति की जा सकेगी।

अडानी ग्रुप पहले से ही ग्रीन एनर्जी:

अडानी ग्रुप पहले से ही ग्रीन एनर्जी, सोलर पैनल और विंड इक्विपमेंट बनाने में सक्रिय है। अडानी ग्रीन एनर्जी भारत की सबसे बड़ी ग्रीन एनर्जी डेवलपर कंपनी है। अडानी न्यू एनर्जी के तहत सौर और पवन ऊर्जा उपकरणों का निर्माण भी किया जाता है। इस प्रोजेक्ट के साथ ग्रुप ऊर्जा स्टोरेज क्षेत्र में अग्रणी बनने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा, “एनर्जी स्टोरेज भविष्य की ग्रीन एनर्जी का आधार है। हमारा लक्ष्य है कि देश को स्वच्छ, भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा मिले। यह प्रोजेक्ट भारत को स्थायी ऊर्जा के रास्ते पर आगे ले जाएगा।”

इस प्रोजेक्ट की घोषणा उस समय हुई है जब अडानी ग्रुप ने चीन की लिथियम-आयन बैटरी निर्माता कंपनी CATL का दौरा किया। CATL का ‘TENER’ एनर्जी स्टोरेज कंटेनर अत्याधुनिक बैटरी टेक्नोलॉजी में शामिल है और अडानी के इस प्रोजेक्ट में इसका उपयोग किया जाएगा, जिससे भारत के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा बदलाव संभव होगा।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

झारखंड बार काउंसिल चुनाव में महिलाओं को 30% आरक्षण, को-ऑप्शन की भी अनुमति

Bar Council elections रांची। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के आगामी चुनावों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का रास्ता साफ हो गया...

Dhurandhar: ‘धुरंधर’ देखकर दंग रह गए अक्षय कुमार, रणवीर सिंह की फिल्म की जमकर की तारीफ

Dhurandhar मुंबई, एजेंसियां। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म को देखने के बाद...

पीडीएस कमीशन से लेकर जमीन विवाद तक, झारखंड विधानसभा सत्र में करारीदार बहस

Jharkhand Assembly session रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बुधवार को कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिली। पीडीएस दुकानदारों के कमीशन...

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में कोडरमा का का लाल शहीद, शहीद CRPF जवान का राजकीय सम्मान के साथ...

Terrorist attack Jammu Kashmir कोडरमा। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को एक आतंकी हमले में कोडरमा का लाल शहीद हो गया। 27 वर्षीय CRPF का जवान सुजीत...

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सियासी टकराव, ममता बोलीं -ईसीआई को भाजपा का औजार नहीं बनने दूंगी

Voter list कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग (ECI) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मतदाता सूची...

Jharkhand Illegal Mining Case: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य की SLP खारिज की, CBI जांच को हरी झंडी

Jharkhand Illegal Mining Case रांची। झारखंड में अवैध पत्थर खनन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा दायर स्पेशल लीव पिटीशन (SLP) को खारिज...

IPL Auction 2026: पंजाब किंग्स की कमान अब अय्यर के हाथ? ऑक्शन टेबल पर दिख सकता है कप्तानी क्लास

IPL Auction 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। IPL 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने जा रहा है और इस बार ऑक्शन...

Delhi blasts: मोदी–नेतन्याहू जल्द आमने-सामने: दिल्ली ब्लास्ट के बाद आतंकवाद पर बड़ी रणनीति की तैयारी

Delhi blasts जेरूसलम, एजेंसियां। इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच जल्द ही मुलाकात होने वाली है। यह दावा...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles