AAP की दूसरी लिस्ट: 17 विधायकों के टिकट काटे [AAP’s second list: Tickets of 17 MLAs canceled]

2 Min Read

सिसोदिया पटपड़गंज की जगह जंगपुरा से लड़ेंगे

नई दिल्ली, एजेंसियां। आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 20 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की। 17 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए हैं, 3 प्रत्याशियों की सीट बदली गई है।

पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया पटपड़गंज की जगह जंगपुरा से चुनाव लड़ेंगे। AAP ने UPSC टीचर अवध ओझा को पटपड़गंज से उतारा है। तिमारपुर से मौजूदा विधायक दिलीप पांडेय की जगह सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू को टिकट मिला है।

अब तक 31 प्रत्याशी घोषित, 24 के टिकट कटे:

AAP अब तक 31 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। 21 नवंबर को आई पहली लिस्ट में 11 उम्मीदवारों के नाम थे। 31 में से 27 सीटों पर 2020 के चुनाव में AAP, जबकि 4 पर BJP के कैंडिडेट जीते थे। AAP ने इस बार 27 विधायकों में से 24 के यानी 89% टिकट काट दिए हैं।

दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को खत्म हो रहा है। पिछला चुनाव फरवरी 2020 में हुआ था। AAP ने 70 में से 62 सीटें जीती थीं। भाजपा 8 और कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई।

इसे भी पढ़ें

दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी आम आदमी पार्टी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं