MLA Harmeet Singh: AAP विधायक हरमीत सिंह पुलिस हिरासत से फरार, फायरिंग में एक पुलिसकर्मी घायल

2 Min Read

MLA Harmeet Singh:

करनाल/पटियाला, एजेंसियां। आम आदमी पार्टी (AAP) के पटियाला जिले के सनौर हल्के से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा मंगलवार सुबह पुलिस हिरासत से फरार हो गए। पटियाला पुलिस ने उन्हें करनाल जिले के गांव डबरी से धारा 376 के एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस टीम उन्हें थाने ले जा रही थी, तभी रास्ते में नाटकीय घटनाक्रम हुआ।

जानकारी के मुताबिक, पठानमाजरा और उनके साथियों ने अचानक पुलिस पर फायरिंग कर दी और गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इस दौरान एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। अफरातफरी के बीच विधायक अपने साथियों के साथ एक स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर गाड़ी में फरार हो गए। पुलिस ने फॉर्च्यूनर को पकड़ लिया है, जबकि स्कॉर्पियो में सवार पठानमाजरा का पीछा किया जा रहा है।

सुरक्षा कल ही वापस ली गई थीः

खास बात यह है कि विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की सुरक्षा पंजाब सरकार ने ठीक एक दिन पहले ही वापस ले ली थी। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ दिनों से अपनी ही सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे। हाल ही में उन्होंने राज्य के सिंचाई विभाग के मुख्य अफसर कृष्ण कुमार को पंजाब में आई बाढ़ का जिम्मेदार ठहराया था।

राजनीतिक सरगर्मी तेजः

विधायक की गिरफ्तारी और उसके बाद पुलिस हिरासत से फरार होने की घटना ने पंजाब की राजनीति को गरमा दिया है। विपक्ष ने सरकार पर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। वहीं, पुलिस की ओर से फरार विधायक की तलाश तेज कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा नहीं फहरा सकेंगी आम आदमी पार्टी की मंत्री आतिशी, सीएम केजरीवाल की मांग खारिज 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं