Harmeet Singh Dhillon: रेप केस में आरोपी AAP विधायक हरमीत सिंह ढिल्लों पुलिस हिरासत से फरार, पुलिस पर की गोलीबारी

2 Min Read

Harmeet Singh Dhillon:

चंडीगढ़, एजेंसियां। पंजाब की सियासत में सनसनी फैलाने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह ढिल्लों, जो एक रेप केस में गिरफ्तार किए गए थे, पुलिस हिरासत से फरार हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक, ढिल्लों को गिरफ्तारी के बाद थाने ले जाया जा रहा था, तभी उन्होंने पुलिस को चकमा देकर फरार होने की कोशिश की।

गोलीबारी और हिंसा:

पुलिस सूत्रों के अनुसार, फरार होते समय हरमीत सिंह ढिल्लों और उनके साथियों ने पुलिस पर गोलियां चलाईं। इतना ही नहीं, एक पुलिसकर्मी को वाहन से कुचलने की कोशिश भी की, जिसमें वह घायल हो गया।

पुलिस की कार्रवाई:

पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर दी है। हरमीत सिंह ढिल्लों की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय इनपुट और इंटेलिजेंस नेटवर्क के जरिए उसकी लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश जारी है।

विधायक की पृष्ठभूमि:

बता दें हरमीत सिंह ढिल्लों पंजाब की सनौर विधानसभा सीट से AAP के विधायक हैं। उन पर हाल ही में एक महिला ने यौन शोषण और रेप का गंभीर आरोप लगाया था। इसके बाद उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया था। “विधायक को थाने ले जाया जा रहा था तभी उन्होंने और उनके लोगों ने पुलिस पर हमला किया। गोलीबारी भी हुई और एक जवान घायल है। आरोपी की तलाश जारी है।”

इसे भी पढ़ें

लिव-इन में लंबे समय तक रहने के बाद रेप का आरोप नहीं लगा सकती महिलाः सुप्रीम कोर्ट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं