Aadhaar LPG link: आधार–LPG लिंक नहीं कराया तो बंद हो सकती है गैस सब्सिडी, जानें पूरा तरीका

3 Min Read
xr:d:DAF0OKXSz38:2,j:3489573072564999648,t:23111508

Aadhaar LPG link:

नई दिल्ली, एजेंसियां। सरकार की डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBTL) योजना के तहत LPG गैस सब्सिडी सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाती है। इसके लिए आधार कार्ड को LPG गैस कनेक्शन और बैंक खाते से लिंक कराना अनिवार्य है। अगर आपने अब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो आपको गैस सब्सिडी मिलने में दिक्कत हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते आधार–LPG लिंकिंग का काम पूरा कर लिया जाए।

क्यों जरूरी है आधार–LPG लिंकिंग

आधार को LPG कनेक्शन से लिंक करने का उद्देश्य सही लाभार्थी की पहचान सुनिश्चित करना और फर्जी या डुप्लीकेट कनेक्शन पर रोक लगाना है। बिना लिंकिंग के सब्सिडी रोकी जा सकती है या भविष्य में कनेक्शन से जुड़ी सेवाओं में परेशानी आ सकती है।

लिंक कराने के लिए भरने होंगे दो फॉर्म

आधार–LPG लिंकिंग के लिए Form 1 और Form 2 भरना जरूरी होता है।

Form 1: बैंक खाते को आधार से लिंक करने के लिए

Form 2: LPG कंज्यूमर नंबर को आधार से लिंक करने के लिए
ये फॉर्म LPG डिस्ट्रीब्यूटर ऑफिस से या इंडेन, भारत गैस और HP गैस की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

आधार–LPG लिंक का ऑनलाइन तरीका

पूरी प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन नहीं होती, लेकिन फॉर्म ऑनलाइन डाउनलोड किए जा सकते हैं।

अपने LPG प्रोवाइडर की वेबसाइट पर जाएं।

“LPG Services” सेक्शन में जाकर ‘Join DBTL using Aadhaar’ या ‘Download Forms’ पर क्लिक करें।

Form 1 और Form 2 डाउनलोड कर प्रिंट निकालें।

Form 1 को आधार की कॉपी के साथ बैंक या LPG डिस्ट्रीब्यूटर ऑफिस में जमा करें।

Form 2 भरकर जरूरी दस्तावेजों के साथ LPG डिस्ट्रीब्यूटर के पास जमा करें।

ऑफलाइन और डाक से भी संभव प्रक्रिया

आप नजदीकी LPG डिस्ट्रीब्यूटर ऑफिस जाकर सीधे फॉर्म लेकर भर सकते हैं। इसके अलावा फॉर्म भरकर डाक के जरिए भी निर्धारित पते पर भेजे जा सकते हैं।

वेरिफिकेशन के बाद मिलेगा लाभ

दस्तावेजों के सत्यापन के बाद आपका आधार LPG कनेक्शन और बैंक खाते से लिंक हो जाएगा। इसके बाद गैस सब्सिडी बिना किसी रुकावट के आपके खाते में आती रहेगी। इसलिए देर न करें और आज ही यह जरूरी काम पूरा कर लें।

Share This Article
Exit mobile version