Latest NewsUIDAI की बड़ी कार्रवाई: 2 करोड़ से ज्यादा आधार हुए डिएक्टिवेट, ऐसे करें स्टेटस चेक

UIDAI की बड़ी कार्रवाई: 2 करोड़ से ज्यादा आधार हुए डिएक्टिवेट, ऐसे करें स्टेटस चेक

Aadhaar cards deactivated:

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने देशभर में आधार डेटा के अपडेट और सुरक्षा के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों आधार कार्ड रद्द कर दिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 2 करोड़ से अधिक लोगों के आधार नंबर डिएक्टिवेट कर दिए गए हैं। इसके बाद आम नागरिकों में यह सवाल उठ रहा है कि कहीं उनका आधार कार्ड भी तो रद्द नहीं हुआ? UIDAI ने इसके लिए अपनी वेबसाइट और ऐप पर आसान स्टेप्स भी जारी किए हैं, जिनसे कोई भी व्यक्ति अपना आधार स्टेटस खुद चेक कर सकता है।

किसके आधार कार्ड रद्द हुए?

UIDAI ने जिन आधार कार्डों को रद्द किया है, उनमें अधिकांश वे आधार शामिल हैं जिन व्यक्तियों का निधन हो चुका है। यह कदम इसलिए उठाया गया ताकि मृत व्यक्तियों के आधार का कोई गलत उपयोग न हो सके। करीब 2 करोड़ से अधिक आधार ऐसे लोगों के थे, जिनके मृत्यु प्रमाणित डेटा राज्य सरकारों और संबंधित विभागों से UIDAI को मिला, जिसके बाद इन्हें निष्क्रिय कर दिया गया।

कैसे चेक करें आपका आधार एक्टिव है या रद्द?

UIDAI ने आधार स्टेटस चेक करना बेहद आसान बना दिया है। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपका आधार वैध है या डिएक्टिवेट हो चुका है, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें:

स्टेप 1:

  • सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: uidai.gov.in
  • या फिर आधिकारिक mAadhaar ऐप का उपयोग करें।

स्टेप 2:

  • होमपेज पर ‘My Aadhaar’ सेक्शन में जाएं।
  • यहां ‘Check Aadhaar Status’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब अपना आधार नंबर दर्ज करें।

स्टेप 3:

  • कैप्चा कोड भरें और ‘Login with OTP’ पर क्लिक करें।
  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें।
  • अगर आपका डैशबोर्ड खुल जाता है, तो आपका आधार एक्टिव है और रद्द नहीं हुआ।
  • अगर लॉगिन नहीं होता है, तो आपका आधार रद्द हो सकता है ऐसी स्थिति में UIDAI केंद्र से संपर्क करें।

UIDAI की यह बड़ी कार्रवाई डेटा सुरक्षा, मिसयूज़ रोकने और आधार डेटाबेस को अपडेटेड रखने के उद्देश्य से की गई है। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर अपना आधार स्टेटस जरूर चेक करते रहें।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

झारखंड बार काउंसिल चुनाव में महिलाओं को 30% आरक्षण, को-ऑप्शन की भी अनुमति

Bar Council elections रांची। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के आगामी चुनावों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का रास्ता साफ हो गया...

Dhurandhar: ‘धुरंधर’ देखकर दंग रह गए अक्षय कुमार, रणवीर सिंह की फिल्म की जमकर की तारीफ

Dhurandhar मुंबई, एजेंसियां। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म को देखने के बाद...

पीडीएस कमीशन से लेकर जमीन विवाद तक, झारखंड विधानसभा सत्र में करारीदार बहस

Jharkhand Assembly session रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बुधवार को कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिली। पीडीएस दुकानदारों के कमीशन...

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में कोडरमा का का लाल शहीद, शहीद CRPF जवान का राजकीय सम्मान के साथ...

Terrorist attack Jammu Kashmir कोडरमा। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को एक आतंकी हमले में कोडरमा का लाल शहीद हो गया। 27 वर्षीय CRPF का जवान सुजीत...

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सियासी टकराव, ममता बोलीं -ईसीआई को भाजपा का औजार नहीं बनने दूंगी

Voter list कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग (ECI) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मतदाता सूची...

Jharkhand Illegal Mining Case: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य की SLP खारिज की, CBI जांच को हरी झंडी

Jharkhand Illegal Mining Case रांची। झारखंड में अवैध पत्थर खनन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा दायर स्पेशल लीव पिटीशन (SLP) को खारिज...

IPL Auction 2026: पंजाब किंग्स की कमान अब अय्यर के हाथ? ऑक्शन टेबल पर दिख सकता है कप्तानी क्लास

IPL Auction 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। IPL 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने जा रहा है और इस बार ऑक्शन...

Delhi blasts: मोदी–नेतन्याहू जल्द आमने-सामने: दिल्ली ब्लास्ट के बाद आतंकवाद पर बड़ी रणनीति की तैयारी

Delhi blasts जेरूसलम, एजेंसियां। इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच जल्द ही मुलाकात होने वाली है। यह दावा...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles