Navi Mumbai fire incident: नवी मुंबई में दिवाली की रात रहेजा कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, 4 की मौत और 10 घायल

2 Min Read

Navi Mumbai fire incident:

मुंबई, एजेंसियां। नवी मुंबई के वाशी में दिवाली की रात रहेजा कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई, जिसमें चार लोगों की मौत और दस अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। आग रात लगभग 12:30 बजे बिल्डिंग की 10वीं मंजिल पर लगी और तेजी से 11वीं और 12वीं मंजिल तक फैल गई। दमकल विभाग की चार से पांच गाड़ियों ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 6 बजे आग पर काबू पाया।

छह घर आग की चपेट में

मृतकों में एक 5 से 7 साल की बच्ची और एक 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला शामिल हैं। घायलों का वाशी के अपोलो MGM हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है और कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग ने छह घरों को अपनी चपेट में लिया और कुल 14 लोग प्रभावित हुए।

पुलिस ने बताया

वाशी डिवीजन के सहायक पुलिस आयुक्त आदिनाथ बुधवंत ने बताया कि दमकल और पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बावजूद आग इतनी तेजी से फैली कि कई लोग समय रहते सुरक्षित स्थान पर नहीं पहुंच सके। फायर डिपार्टमेंट और पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और आग के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

इसे भी पढ़ें

Garib Rath fire incident: अमृतसर से सहरसा जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, तीन कोच जलकर खाक — सभी यात्री सुरक्षित

Share This Article