Parliament security:
नई दिल्ली, एजेंसियां। संसद भवन की सुरक्षा में एक और बड़ी चूक सामने आई है। एक संदिग्ध शख्स ने सुबह लगभग 6:30 बजे रेलभवन की ओर से दीवार कूदकर नई संसद भवन के गरुड़ द्वार तक पहुंचने की कोशिश की। हालांकि, संसद भवन में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को तुरंत पकड़ लिया और उससे पूछताछ की जा रही है।
सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े
यह घटना सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है, क्योंकि इससे पहले भी संसद भवन में सुरक्षा चूक के मामले सामने आ चुके हैं। अगस्त 2024 में एक युवक ने दीवार फांद कर परिसर में घुसने की कोशिश की थी, लेकिन उसे पहले ही पकड़ लिया गया था। दिसंबर 2023 में भी संसद भवन में सुरक्षा घेरा तोड़कर दो संदिग्ध व्यक्ति लोकसभा की विजिटर गैलरी से कूद पड़े थे, जिन्हें बाद में सुरक्षाकर्मियों ने काबू किया था।
इसे भी पढ़ें
नड्डा ने राजधानी दिल्ली से भाजपा के दीवार लेखन अभियान की शुरुआत की







