Nainital Mall Road crisis: नैनीताल मॉल रोड पर संकट: 50 फीट लंबी दरारें, सड़क का हिस्सा धंसा

2 Min Read

Nainital Mall Road crisis:

नैनीताल, एजेंसियां। देशभर में मशहूर नैनीताल की मॉल रोड एक बार फिर खतरे में आ गई है। रविवार शाम को लोअर मॉल रोड (ग्रैंड होटल के पास, मल्लीताल क्षेत्र) में लगभग 50 फीट लंबी दरारें दिखाई दीं। एचडीएफसी बैंक के सामने सड़क का एक हिस्सा करीब 8 इंच नीचे धंस गया, जिससे एक बाइक सवार गिर पड़ा।

Nainital Mall Road crisis: प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

घटना के बाद प्रशासन ने तुरंत लोअर मॉल रोड को बंद कर दिया। आम वाहनों के लिए अब ऊपरी मॉल रोड को वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है। मौके पर PWD और प्रशासन की टीमें जांच में जुटी हुई हैं। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब मॉल रोड में दरारें आई हैं। 18 अगस्त 2018 को इसी इलाके का एक बड़ा हिस्सा नैनीझील में समा गया था। तब से अब तक कई बार दरारें दिखी हैं, लेकिन PWD ने अस्थायी मरम्मत (रेत, सीमेंट, डामर) से ही काम चलाया।

Nainital Mall Road crisis: स्थानीय लोगों की चिंता

प्रत्यक्षदर्शी रोहित कुमार के अनुसार, सड़क धंसने के बाद अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर नैनीताल की पहचान मॉल रोड के स्थायी समाधान की दिशा में कदम कब उठाए जाएंगे। हर साल मानसून के दौरान यह संकट दोहराया जाता है, जिससे नैनीताल की सुरक्षा और पर्यटन दोनों पर खतरा मंडरा रहा है।

इसे भी पढ़ें

नोएडा में बैंक का सर्वर हैक कर 16 करोड़ उड़ाए, 5 दिन में 84 बार ट्रांजेक्शन किया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं