राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025: 45 शिक्षकों को मिलेगा सम्मान, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी सम्मानित

Anjali Kumari
2 Min Read

National Teacher Award 2025:

नई दिल्ली, एजेंसियां। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के तहत देशभर से चुने गए 45 उत्कृष्ट शिक्षकों को इस साल शिक्षक दिवस (5 सितंबर) पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने इन शिक्षकों की सूची जारी की है, जिन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इस पुरस्कार का उद्देश्य शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षकों को पहचान देना और उनके कार्यों से अन्य शिक्षकों को प्रेरित करना है।

किन राज्यों से चुने गए शिक्षक?

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए चयनित शिक्षकों में महाराष्ट्र और बिहार से 3-3 शिक्षक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, उत्तर प्रदेश, और पश्चिम बंगाल से 2-2 शिक्षक शामिल हैं। इस बार प्रधानमंत्री श्री स्कूलों से भी 5 शिक्षकों को इस सम्मान के लिए चुना गया है। ये पुरस्कार उन शिक्षकों को दिए जाएंगे, जिन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और विद्यार्थियों के समग्र विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

पुरस्कार विजेताओं को मिलेगा क्या?

पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार, रजत पदक और प्रशंसा प्रमाण पत्र दिया जाएगा। यह पुरस्कार देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चुने गए उन शिक्षकों को प्रदान किया जाएगा, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय कार्य किए हैं।

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 की पूरी सूची:
सुनीता – पीएम श्री जीजीएसएसएस, सोनीपत, हरियाणा
शशि पॉल – गवर्नमेंट मॉडल सेंटर, शमरोर स्कूल, सोलन, हिमाचल प्रदेश
नरिंदर सिंह – गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल, जंडियाली, पंजाब
अवधेश कुमार झा – सर्वोदय को-एड विद्यालय, दिल्ली
मंजुबाला – जीपीएस च्यूरानी, चंपावत, उत्तराखंड

इसे भी पढ़ें

National Teacher Award: देवघर की श्वेता शर्मा को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं