फरीदाबाद में AC ब्लास्ट: 3 की मौत, बचाव के लिए जरूरी सावधानियां

2 Min Read

AC blast in Faridabad:

फरीदाबाद, एजेंसियां। फरीदाबाद की ग्रीनफील्ड कॉलोनी में स्प्लिट AC के आउटडोर यूनिट में आग लगने से पति, पत्नी और बेटी की मौत हो गई, जबकि बेटे की हालत गंभीर है। आग AC में ब्लास्ट या शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

AC blast in Faridabad: AC ब्लास्ट के मुख्य कारण:

  • इलेक्ट्रिकल समस्या: अधिक करंट या खराब वायरिंग से शॉर्ट सर्किट और आग लग सकती है।
  • गैस लीकेज: रेफ्रिजरेंट गैस लीक होकर चिंगारी से टकराए तो विस्फोट हो सकता है।
  • ओवरहीटिंग: लंबे समय तक AC चलाने से मोटर और पार्ट्स गर्म हो जाते हैं।
  • देखभाल न करना: समय पर सर्विस न करवाने से धूल जमा, वायर ढीले या कूलेंट लीक हो सकता है।
  • गलत या नकली पार्ट्स का इस्तेमाल: असली पार्ट्स की जगह नकली लगने से AC खराब और ब्लास्ट का खतरा बढ़ता है।
  • एयर फिल्टर ब्लॉक होना: ब्लॉक एयर फिल्टर मोटर पर प्रेशर बढ़ाता है और ब्लास्ट का कारण बन सकता है।
  • वोल्टेज में उतार-चढ़ाव: बिजली की अनियमित सप्लाई से इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स खराब हो सकते हैं।

AC blast in Faridabad: सावधानी:

  • AC को नियमित सर्विस करवाएं।
  • सही व प्रमाणिक पार्ट्स का ही इस्तेमाल करें।
  • गैस लीकेज और इलेक्ट्रिकल कनेक्शन की जांच रखें।
  • बिजली की सप्लाई संतुलित और सुरक्षित हो।

इसे भी पढ़ें

Chemical factory in Telangana : तेलंगाना के केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट में अब तक 34 लोगों की मौत 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं