Rangareddy bus crash:
रंगारेड्डी, एजेंसियां। तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में सोमवार सुबह गिट्टी से लदे एक डंपर ने आरटीसी बस को टक्कर मार दी। इसमें बस सवार 17 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हैं। पुलिस के अनुसार, बस तंदूर से हैदराबाद जा रही थी। इसमें 70 से अधिक यात्री सवार थे। अधिकांश लोग कॉलेज के छात्र थे, जो रविवार को घर पर छुट्टी मनाने के बाद हैदराबाद में अपने कॉलेजों में लौट रहे थे।
तेज रफ्तार डंपर ने खोया कंट्रोलः
रंगारेड्डी में चेवेल्ला पुलिस स्टेशन क्षेत्र में खानपुर गेट के पास तेज रफ्तार डंपर के ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और डंपर पर लदी गिट्टी बस के अंदर यात्रियों के ऊपर गिर गई। इससे लोग गिट्टी के नीचे दब गए।
सीएम ने जताया दुखः
हादसे पर तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने दुख जताया। सीएम ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए है। सीएम ने हादसे की पूरी डिटेल मांगी है। साथ ही चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी को हादसे में घायल लोगों को तुरंत हैदराबाद पहुंचाने और उन्हें बेहतर इलाज की व्यवस्था करने का आदेश दिया है।
इसे भी पढ़ें








