World Lymphoma Day:
नई दिल्ली, एजेंसियां। विश्व लिम्फोमा जागरूकता दिवस (15 सितंबर) के मौके पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इस कैंसर के शुरुआती लक्षणों के प्रति जागरूक रहना जरूरी बताया है। लिम्फोमा कैंसर शरीर के लिम्फेटिक सिस्टम को प्रभावित करता है, जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता का अहम हिस्सा है।
World Lymphoma Day: गले और शरीर में सूजी हुई गांठें
लिम्फोमा कैंसर का सबसे आम संकेत गले, बगल या कमर में बिना दर्द वाली सूजी हुई लिम्फ नोड्स यानी गांठें हैं। ये शुरुआती और महत्वपूर्ण लक्षण हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
World Lymphoma Day: मामूली दिखने वाले लेकिन गंभीर संकेत
लगातार थकान, रात में पसीना आना, बिना वजह वजन कम होना भी इस कैंसर की ओर इशारा कर सकते हैं। अक्सर लोग इन लक्षणों को सामान्य समझकर टाल देते हैं।
World Lymphoma Day: अन्य संभावित लक्षण
बुखार, सांस लेने में कठिनाई, खांसी, पेट दर्द और त्वचा में खुजली जैसे लक्षण भी लिम्फोमा से जुड़े हो सकते हैं। यदि ये संकेत एक साथ नजर आएं तो तुरंत जांच करानी चाहिए।डॉक्टरों का मानना है कि समय पर पहचान और इलाज से लिम्फोमा कैंसर पर काबू पाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें
हर साल 14 सितंबर को क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस?, जानिए इतिहास और महत्व








