NaMo app:
नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर सेवा पर्व 2025 की शुरुआत नमो ऐप पर हुई है। यह 15 दिन तक चलने वाला डिजिटल अभियान 2 अक्टूबर तक सक्रिय रहेगा। इसका उद्देश्य सेवा भावना को बढ़ावा देना और प्रधानमंत्री के जीवनभर के समर्पण को सम्मानित करना है। इस पहल के तहत नागरिकों और स्वयंसेवकों के लिए 9 इंटरैक्टिव गतिविधियां आयोजित की गई हैं।
सेवा पर्व की प्रमुख गतिविधियों में शामिल हैं
सबका साथ, सबकी सेवा, जिसमें प्रतिभागी पेड़ लगाना, रक्तदान, स्वच्छता अभियान जैसी 15 सेवा पहलों में भाग लेकर अपनी तस्वीर अपलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्हें लीडरबोर्ड और सर्टिफिकेट द्वारा सम्मानित किया जाएगा। वर्चुअल प्रदर्शनी में पीएम मोदी के जीवन और उपलब्धियों की झलक दी गई है। फोटोबूथ फीचर में लोग पीएम की पृष्ठभूमि के साथ सेल्फी ले सकते हैं।
क्या होगा इस अभियान में ?
इस अभियान में AI शुभकामना रील, अपने मोदी गुण खोजें, और नो योर नमो क्विज जैसी गतिविधियां भी शामिल हैं। इसके अलावा मैं भी मोदी प्रोजेक्ट में लोग अपनी सेवा तस्वीरें साझा कर पीएम का कोलाज बना सकते हैं। नमो ऐप पर PM मोदी से जुड़ी किताबों का कलेक्शन और नमो मर्चेंडाइज भी उपलब्ध है। वैश्विक स्तर पर शुभकामनाओं के लिए वर्ल्ड विशेज फीचर में दुनिया भर के नेताओं और हस्तियों के संदेश दिखाए जाएंगे।
नमो ऐप
नमो ऐप के इस डिजिटल अभियान का मूल संदेश है “सेवा ही संकल्प, राष्ट्र प्रथम ही प्रेरणा”, जो नागरिकों को सेवा और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करता है। सेवा पर्व 2025 न केवल प्रधानमंत्री के जन्मदिन को खास बनाता है, बल्कि लोगों को डिजिटल माध्यम से सेवा, शिक्षा और प्रेरणा का अनुभव प्रदान करता है।
इसे भी पढ़ें
PM Modi: 13 सितंबर को मणिपुर और मिजोरम दौरे पर जा सकते हैं पीएम मोदी, दौरे से है शांति की उम्मीद








