CBSE big decision: 10वीं-12वीं का होगा डिजिटल मूल्यांकन

1 Min Read

CBSE big decision:

नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। सीबीएसई अब 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की आंसर-शीट्स का डिजिटल मूल्यांकन करेगा। इसके लिए एक या एक से अधिक एजेंसियों का चुनाव किया जाएगा। सीबीएसई 10वीं और 12वीं की आंसर-शीट्स के डिजिटल मूल्यांकन के लिए ऐसी अनुभवी एजेंसियों का चयन करेगा, जिनके पास पहले से स्कूल बोर्ड, विश्वविद्यालय या सरकारी परीक्षा निकायों में इस तरह का अनुभव हो। मूल्यांकन गोपनीय व निष्पक्ष तरीके से किया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की धांधली न हो।

28 करोड़ होंगे खर्चः

हालांकि सीबीएसई की गवर्निंग बॉडी की बैठक में लिए गए इस फैसले में सदस्यों ने सुझाव दिया कि बोर्ड के अलग-अलग क्षेत्रीय कार्यालयों में कुछ विषयों में पायलट प्रोजेक्ट्स के पूरा होने के बाद ही 10वीं-12वीं के सभी विषयों में मूल्यांकन लागू किया जा सकता है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की आंसर-शीट्स के डिजिटल मूल्यांकन के दौरान करीब 28 करोड़ रुपये खर्च आने की संभावना जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें

Cbse Board: सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन नहीं करने वाले 19 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस को नोटिस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं