Rahul Gandhi’s big allegation:
नई दिल्ली, एजेंसियां। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग और सत्तारूढ़ भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग लोकतंत्र की रक्षा करने के बजाय भाजपा के साथ मिलकर “आपराधिक धोखाधड़ी” कर रहा है। राहुल ने दावा किया कि महाराष्ट्र में पांच महीने के अंदर एक करोड़ नए वोटर मतदाता सूची में जोड़ दिए गए, जिनमें से लाखों वोट रहस्यमय तरीके से जोड़े गए। उन्होंने यह भी बताया कि शाम 5 बजे के बाद वोटिंग प्रतिशत में अचानक उछाल आया, जो संदेहास्पद है।
राहुल गांधी ने कहा
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस को इस गड़बड़ी का पता लगाने में छह महीने लगे क्योंकि आयोग उन्हें मशीन-रीडेबल वोटर डेटा नहीं देता, बल्कि हाथ से पढ़े जाने वाले दस्तावेज देता है जिनका विश्लेषण मुश्किल होता है। उन्होंने बताया कि कई वोटरों के पते मौजूद नहीं हैं, कुछ फर्जी हैं, और कई की तस्वीरें पहचानने लायक नहीं हैं।
राहुल गांधी ने लगाया आरोप
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि कर्नाटक की महादेवपुरा सीट पर भी 1 लाख से अधिक फर्जी वोट दर्ज किए गए। उनका कहना है कि चुनाव आयोग मतदाता सूची को सार्वजनिक नहीं कर रहा है और जानबूझकर डेटा को अस्पष्ट बना रहा है ताकि गड़बड़ियों का खुलासा न हो सके। उन्होंने न्यायपालिका से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की और कहा कि यह देश के लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है।
राहुल गांधी ने कहा
राहुल गांधी ने यह भी कहा कि भाजपा केवल 25 सीटें “चुराकर” केंद्र में सरकार बना पाई, और यह सब चुनाव आयोग की मिलीभगत के बिना संभव नहीं था। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आयोग पारदर्शिता नहीं अपनाता, तो परिणाम भुगतने होंगे। राहुल की मांग है कि मतदाता सूची पारदर्शी, इलेक्ट्रॉनिक और जांच योग्य होनी चाहिए, जिससे लोकतंत्र की साख बनी रहे।
इसे भी पढ़ें
Rahul Gandhi: चाईबासा कोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत, मानहानि केस में मिली जमानत








