Mumbai highway car accident:
मुंबई, एजेंसियां। बुधवार रात मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेसवे, जोगेश्वरी इलाके में तीन दोस्तों की पोर्श कार हाई स्पीड में डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना के दौरान पीछे से आ रही BMW ने पोर्श कार को टक्कर मारी, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।
चश्मदीदों का दावा
चश्मदीदों का दावा है कि हादसा पोर्श और BMW के बीच रेसिंग की वजह से हुआ, हालांकि पुलिस ने इस पर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हादसे में पोर्श कार का चालक गंभीर रूप से घायल हुआ और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नीली पोर्श कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिसमें करीब 2 करोड़ रुपये की कीमत की नुकसान हुई। पुलिस ने कहा कि ड्रंक एंड ड्राइव का मामला नहीं है और सभी कार सवार दोस्त बताए जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें
Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ पर तमिलनाडु में बैन की मांग, विरोध प्रदर्शन तेज








