अलाहबादिया का फ्लैट बंद
मुंबई, एजेंसियां। यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया के इंडिया गोट लैटेंट शो में दिए विवादित बयान की जांच महाराष्ट्र का संस्कृति विभाग भी करेगा। मंत्री आशीष शेलार की अध्यक्षता में संस्कृति विभाग ने रणवीर विवाद की जांच के आदेश दिए।
इंडियाज गॉट लैटेंट शो में अश्लीलता की मिली है शिकायतः
मंत्री ऑफिस के मुताबिक इंडियाज गॉट लैटेंट शो में अश्लीलता के बारे में विभाग को शिकायतें मिली थीं। ऐसे ही अन्य शो बिना उचित अनुमति के दर्शकों को टिकट देकर चलाए जा रहे हैं।
वहीं, शुक्रवार को मुंबई पुलिस (खार स्टेशन) और असम पुलिस को टीमें भी रणवीर के वर्सोवा वाले फ्लैट पर पहुंचीं, लेकिन वो बंद मिला।
रणवीर को आज मुंबई पुलिस (खार पुलिस स्टेशन) में पेश होना है। क्योंकि वे शुक्रवार को पेश नहीं हुए।
पुलिस के सामने पेश नहीं हुए रणवीरः
पुलिस अधिकारी ने बताया कि रणवीर को अपने विवादित बयान की जांच के सिलसिले में 13 फरवरी को पुलिस के सामने पेश होने का कहा गया था, लेकिन वे नहीं आए। पुलिस ने उन्हें दूसरा समन जारी कर 14 फरवरी को पेश होने को कहा था।
इसे भी पढ़ें
अश्लील कमेंट विवाद- रणवीर अलाहबादिया की सुप्रीम कोर्ट में अपील