Srinagar CRPF bunker accident: नहर में गिरा सीआरपीएफ का बंकर, सात जवान घायल

1 Min Read

Srinagar CRPF bunker accident:

श्रीनगर, एजेंसियां। जम्मू-कश्मीर की राजधानी Srinagar के सौरा इलाके में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। Central Reserve Police Force (सीआरपीएफ) का एक मोबाइल बीपी बंकर नदी में गिर गया, जिससे सात जवान घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ए/21 बटालियन का यह मोबाइल बंकर उमर हेयर सौरा क्षेत्र में नदी किनारे ड्यूटी पर तैनात था। अचानक किसी कारणवश बंकर असंतुलित होकर नहर में समा गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया।

घायल जवान अस्पताल में भर्ती

नदी में गिरे बंकर से सातों जवानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन वे हादसे में घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत Sher-i-Kashmir Institute of Medical Sciences (स्किम्स) सौरा में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों की ओर से विस्तृत बयान का इंतजार है।

Share This Article