Suryakumar Yadav Olympic: T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या का नया मिशन, अब ओलंपिक गोल्ड पर नजर

4 Min Read

Suryakumar Yadav Olympic:

अहमदाबाद, एजेंसियां। भारत ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 का खिताब जीतकर क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने New Zealand को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। इस जीत के साथ भारत अपने घर में T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गया। कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए यह बतौर कप्तान पहला ICC खिताब भी रहा।खिताबी जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने टीम के अगले बड़े लक्ष्य का खुलासा करते हुए कहा कि अब उनकी नजर ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने पर है।

कप्तानी में पहला ICC खिताब, रचा नया इतिहास

अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को मात दी। इस जीत के साथ भारत ने तीसरी बार T20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले भारत ने 2007 में MS Dhoni की कप्तानी में पहला और 2024 में Rohit Sharma की कप्तानी में दूसरा खिताब जीता था।अब 2026 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने एक और उपलब्धि हासिल की। यह जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि भारतीय टीम ने अपने घरेलू मैदान पर ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया।

जीत के बाद सूर्या ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य

फाइनल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव ने कहा कि पिछले एक महीने का सफर टीम के लिए बेहद खास रहा। उन्होंने माना कि टूर्नामेंट की शुरुआत टीम के लिए आसान नहीं थी, लेकिन खिलाड़ियों ने शानदार वापसी करते हुए खिताब जीत लिया।सूर्या ने कहा, “एक टीम के तौर पर हमने जो हासिल किया है, वह बेहद खास है। हम सभी इस जीत से बहुत खुश हैं। लेकिन हमारा अगला लक्ष्य अब ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतना है और उसी दिशा में हमें काम करना है।”

2028 ओलंपिक में दिखेगा क्रिकेट का रोमांच

दरअसल, International Olympic Committee ने क्रिकेट को 2028 Summer Olympics में शामिल करने की मंजूरी दे दी है। इससे पहले क्रिकेट केवल एक बार 1900 के पेरिस ओलंपिक में खेला गया था।2028 ओलंपिक में पुरुष और महिला दोनों वर्गों में 6-6 टीमें हिस्सा लेंगी और मुकाबले T20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट 14 जुलाई से 29 जुलाई के बीच आयोजित किया जाएगा।मौजूदा ICC T20 रैंकिंग के आधार पर एशिया से भारत की पुरुष और महिला टीमों के क्वालिफाई करने की संभावना काफी मजबूत मानी जा रही है।

2024 वर्ल्ड कप को बताया टर्निंग पॉइंट

सूर्यकुमार यादव ने 2024 T20 वर्ल्ड कप को भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ा टर्निंग पॉइंट बताया। उन्होंने कहा कि उस जीत के बाद टीम की सोच और खेलने का तरीका पूरी तरह बदल गया।सूर्या के मुताबिक 2024 के बाद टीम ने नया आत्मविश्वास हासिल किया, जिसका नतीजा 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 में T20 वर्ल्ड कप जीत के रूप में सामने आया।

Share This Article