Saturday special remedies: शनिवार को करें ये विशेष उपाय, दूर होंगी बाधाएं और मिलेगा शुभ फल

3 Min Read

Saturday special remedies:

नई दिल्ली, एजेंसियां। शनिवार का दिन विशेष रूप से शनिदेव की उपासना के साथ-साथ भगवान विष्णु के गोविन्द और नरसिंह स्वरूप की पूजा के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि शनिवार को पड़ रही है, जिसे गोविन्द द्वादशी और नरसिंह द्वादशी के रूप में मनाया जाता है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, इस दिन किए गए कुछ सरल उपाय जीवन की परेशानियों को कम कर सकते हैं और सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।

अगर पारिवारिक रिश्तों में तनाव हो तो

अगर पारिवारिक रिश्तों में तनाव चल रहा है तो भोजन से एक रोटी निकालकर उसके तीन हिस्से करें। एक हिस्सा गाय को, दूसरा कौवे को और तीसरा कुत्ते को खिलाएं। मान्यता है कि इससे रिश्तों में मधुरता आती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ाने के लिए शनिवार को चांदी की कोई वस्तु खरीदकर उसे मंदिर में स्थापित कर पूजा करें और अगले दिन उसे अपने पास रख लें।

लगातार प्रयासों के बाद भी सफलता न मिल रही हो तो स्नान के बाद पीपल के पेड़ के पास जाकर तने को स्पर्श करें, थोड़ी मिट्टी घर लाकर काले कपड़े में रखें और “ऊँ ऐं शं ह्रीं शनैश्चराय नमः” मंत्र का पांच बार जप करें। इससे कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होने की मान्यता है।

संतान के व्यवसाय में सफलता के लिए करें ये उपाय

संतान के व्यवसाय में सफलता के लिए शुद्ध मिट्टी से 27 छोटी गोलियां बनाकर सुखाएं और 27 दिनों तक प्रतिदिन एक-एक गोली मंदिर में अर्पित करवाएं। विवेक बढ़ाने के लिए नाग देवता की तस्वीर के सामने प्रणाम कर मां दुर्गा के मंत्र “सर्व मंगल मांगल्ये…” का जप करें।करियर में उन्नति के लिए “ऊँ गोविन्दाय नमः” मंत्र का 108 बार जप लाभकारी बताया गया है। दांपत्य जीवन में मधुरता के लिए भगवान गोविन्द को शहद का भोग लगाएं और बिना नमक का भोजन करें। व्यवसाय में मंदी हो तो घी का दीपक जलाकर दूध से बनी मिठाई अर्पित करें।

आर्थिक मजबूती और भय से मुक्ति के लिए भगवान नृसिंह के मंत्र “ॐ उग्रवीरं महाविष्णुं…” का जप करें। साथ ही शिव मंदिर में बेल फल अर्पित कर शिव चालीसा का पाठ करना भी शुभ माना गया है।

Share This Article