Maruti Brezza: मार्केट में तहलका मचाने आ रही नई Maruti Brezza, मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

2 Min Read

Maruti Brezza

नई दिल्ली, एजेंसियां। देश की प्रमुख ऑटो कंपनी Maruti Suzuki अपनी पॉपुलर SUV Maruti Brezza के अपडेटेड वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी में है। मौजूदा दूसरी जनरेशन मॉडल 2022 में लॉन्च हुआ था और अब कंपनी इसमें बड़े फीचर और डिजाइन अपडेट देने जा रही है। नई ब्रेजा का मुकाबला Tata Nexon और Hyundai Venue से होगा।

डिजाइन में होंगे बदलाव

नई ब्रेजा के एक्सटीरियर में फ्रंट और रियर प्रोफाइल में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें नया बंपर, ज्यादा आकर्षक ग्रिल और रियर डिजाइन में हल्का अपडेट दिया जा सकता है। हालांकि इस बार कनेक्टेड टेल लैंप मिलने की संभावना कम बताई जा रही है।

इंटीरियर होगा ज्यादा लग्जरी

इंटीरियर लेआउट लगभग पहले जैसा रहेगा, लेकिन सेंटर कंसोल और सीटिंग में सुधार किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो से लैस होगा।

संभावित फीचर्स में शामिल हो सकते हैं:

वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें
हेड-अप डिस्प्ले
वायरलेस चार्जिंग
कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी
क्रूज कंट्रोल
ऑटोमैटिक एसी
एम्बिएंट लाइटिंग
सिंगल-पैन सनरूफ

वेंटिलेटेड सीटें इस सेगमेंट में बड़ा आकर्षण होंगी, क्योंकि यह फीचर कई प्रतिद्वंद्वी मॉडलों में पहले से उपलब्ध है।

इंजन और पावरट्रेन

नई ब्रेजा में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन बरकरार रहने की उम्मीद है, जो 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक विकल्प के साथ आएगा। टेस्टिंग के दौरान 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन की भी चर्चा है। साथ ही, Maruti Fronx से 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिए जाने की अटकलें भी हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

CNG वेरिएंट में बड़ा बदलाव

CNG मॉडल में अंडरबॉडी टैंक दिए जाने की संभावना है, जिससे बूट स्पेस बेहतर होगा। यह बदलाव उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, जो माइलेज और स्पेस दोनों चाहते हैं। नई ब्रेजा के इन संभावित बदलावों से उम्मीद की जा रही है कि यह कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में फिर से मजबूत पकड़ बनाएगी।

Share This Article