KTM India ने लॉन्च की नई 2026 KTM RC 160, दो नए कलर ऑप्शन शामिल

2 Min Read

KTM India launches

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय प्रीमियम मोटरसाइकिल बाजार में KTM India ने अपनी लोकप्रिय स्पोर्ट्स बाइक 2026 KTM RC 160 को नए कलर ऑप्शन्स के साथ लॉन्च कर दिया है। अब यह बाइक इलेक्ट्रॉनिक ऑरेंज मैट और सिरेमिक व्हाइट मैट रंगों में उपलब्ध होगी। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि इन नए रंगों के अलावा बाइक के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई RC 160 की एक्स-शोरूम कीमत 1.85 लाख रुपये रखी गई है।

ऑरेंज शेड उन ग्राहकों को आकर्षित करेगा, जिन्होंने पहले बड़े RC मॉडल देखे हैं, जबकि व्हाइट कलर ऑप्शन ब्लैक और ऑरेंज हाइलाइट्स के साथ साफ-सुथरा और प्रीमियम लुक देता है। KTM की RC सीरीज अपने रेसिंग-प्रेरित डिजाइन के लिए जानी जाती है और नई RC 160 भी उसी स्टाइलिंग थीम को फॉलो करती है। इसकी शार्प फेयरिंग, स्कल्प्टेड साइड पैनल और उठा हुआ टेल सेक्शन बाइक को आक्रामक और स्पोर्टी लुक देते हैं।

मैकेनिकल सेटअप और फीचर्स

नई RC 160 में 164.2cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 18.7 bhp की पावर और 15.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जिससे शहर और हाईवे दोनों पर संतुलित प्रदर्शन मिलता है। डुअल-चैनल ABS और डिस्क ब्रेक सिस्टम बाइक की सेफ्टी को मजबूत बनाते हैं।

फीचर्स की बात करें तो

फीचर्स की बात करें तो इसमें LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फुल LED लाइटिंग, असिस्ट और स्लिपर क्लच तथा सुपरमोटो मोड जैसे आधुनिक विकल्प मिलते हैं। राइडिंग पोजीशन स्पोर्टी है, जिसमें क्लिप-ऑन हैंडलबार और पीछे लगे फुटपेग शामिल हैं।

KTM का दावा है कि नई कलर स्कीम के साथ RC 160 ग्राहकों को ज्यादा विकल्प देगी, जबकि बाइक का प्रदर्शन और रेसिंग-स्टाइल अनुभव पहले जैसा ही रहेगा। प्रीमियम स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में यह मॉडल युवा राइडर्स और रेसिंग-लवर्स के बीच काफी लोकप्रिय माना जा रहा है।

Share This Article