Holi special thandai recipe: होली पर ऐसे बनाएं स्पेशल ठंडाई, जानें बनाने की रेसिपी

3 Min Read

Holi special thandai recipe:

नई दिल्ली, एजेंसियां। होली का त्योहार रंगों, उमंग और स्वादिष्ट पकवानों के बिना अधूरा माना जाता है। इस खास अवसर पर ठंडाई पीने की परंपरा सदियों पुरानी है। मेवे, मसालों और केसर से बनी ठंडाई न केवल स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है।

बाजार में तैयार ठंडाई आसानी से मिल जाती है, लेकिन घर पर बनी ठंडाई का स्वाद और शुद्धता अलग ही होती है। होली के दिन भागदौड़ और मस्ती के बीच ठंडाई शरीर को ठंडक और ऊर्जा दोनों प्रदान करती है। अगर आप अपने मेहमानों को कुछ खास परोसना चाहते हैं, तो घर पर पारंपरिक तरीके से स्पेशल ठंडाई बनाना एक बेहतरीन विकल्प है।

ठंडाई बनाने की सामग्री

• 1 लीटर ठंडा दूध
• 8–10 बादाम
• 6–8 काजू
• 10–12 पिस्ता
• 2 बड़े चम्मच खरबूजे के बीज
• 1 बड़ा चम्मच खसखस
• 4–5 हरी इलायची
• 1 छोटा टुकड़ा दालचीनी
• 5–6 काली मिर्च
• कुछ केसर के धागे
• स्वादानुसार चीनी
• गुलाब की पंखुड़ियां

बनाने की विधि

• बादाम, काजू, पिस्ता, खसखस और खरबूजे के बीज को 3–4 घंटे पानी में भिगोकर नरम करें।
• भीगे हुए मेवों को हरी इलायची, काली मिर्च और दालचीनी के साथ मिक्सर में थोड़ा दूध डालकर स्मूद पेस्ट तैयार करें।
• ठंडा या उबला हुआ दूध एक बड़े बर्तन में लें और उसमें तैयार मेवे वाला पेस्ट मिलाएं।
• स्वादानुसार चीनी डालें और अच्छी तरह घोलें।
• 1–2 चम्मच गुनगुने दूध में भिगोए हुए केसर के धागे डालें, ताकि ठंडाई का रंग और खुशबू बढ़ जाए।
• तैयार मिश्रण को छलनी से छान लें ताकि ठंडाई स्मूद बने।
• इसे 1–2 घंटे फ्रिज में ठंडा करें।
• सर्व करते समय ऊपर से बारीक कटे पिस्ता, बादाम और गुलाब की पंखुड़ियां डालें।

टिप्स और फायदे

घर पर बनी ठंडाई शुद्ध और ताजी होती है। इसमें इस्तेमाल होने वाले मेवे और मसाले शरीर को ऊर्जा देते हैं और ठंडाई पीने से होली की मस्ती के दौरान थकान दूर होती है। साथ ही, यह पेय हल्का और हेल्दी विकल्प है, जो त्योहार को और भी खास बना देता है।

Share This Article