Coconut peanut chutney recipe: घर बैठे मिनटों में तैयार करें फ्रेश नारियल-मूंगफली की चटनी, जाने बनाने की प्रक्रिया

3 Min Read

Coconut peanut chutney recipe:

नई दिल्ली, एजेंसियां। अगर आप साउथ इंडियन खाने के शौकीन हैं, तो नारियल और मूंगफली की चटनी आपके स्वाद अनुभव को कई गुना बढ़ा सकती है। गीली चटनी तो आपने कई बार खाई होगी, लेकिन अब आप इसे मिनटों में तैयार कर सकते हैं। नारियल और मूंगफली की सूखी चटनी मिक्स लंबे समय तक स्टोर की जा सकती है और जब मन करे, बस पानी डालकर तुरंत चटनी तैयार कर सकते हैं। यह खासकर ट्रेवल करने वालों और व्यस्त जीवनशैली वाले लोगों के लिए बेहद सुविधाजनक है।

चटनी मिक्स तैयार करने के लिए सामग्री

• 1 कप मूंगफली
• 1 कप डेसिकेटेड नारियल
• 1 कप भुनी हुई चना दाल
• 10 सूखी लाल मिर्च + 4 अतिरिक्त
• थोड़े करी पत्ते
• एक टुकड़ा इमली
• ½ टी स्पून मिर्च पाउडर
• 2-3 टेबल स्पून तेल
• 1 टी स्पून सरसों
• 1 टी स्पून उरद दाल
• नमक स्वादानुसार

ये सभी सामग्री आसानी से किसी भी सुपरमार्केट या किराने की दुकान से मिल जाती हैं।

चटनी बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

स्टेप 1: मूंगफली और चना दाल को सूखा भून लें। इसके बाद सूखी लाल मिर्च, इमली और नारियल डालकर हल्का रोस्ट करें।

स्टेप 2: भुनी हुई सारी सामग्री को ठंडा होने दें और मिक्सर ग्राइंडर में दरदरा पीस लें।

स्टेप 3: पैन में तेल गर्म करें। इसमें सरसों, उरद दाल, सूखी लाल मिर्च और करी पत्ते डालकर भूनें। फिर नमक और मिर्च पाउडर डालें। ऊपर से पिसा हुआ मूंगफली और नारियल मिक्स डालकर धीमी आंच पर हल्का भूनें।

स्टेप 4: तैयार मिक्स को ठंडा होने पर एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें। जब चटनी खाने का मन हो, मिश्रण में गुनगुना पानी डालें और तुरंत ताज़ा चटनी तैयार करें।

क्यों खास है यह चटनी

नारियल और मूंगफली की यह सूखी चटनी न केवल लंबे समय तक टिकती है, बल्कि इसे मिनटों में तैयार किया जा सकता है। साउथ इंडियन व्यंजन, राइस या डोसा के साथ इसका स्वाद अद्भुत होता है। इसके अलावा, यह ट्रेवलिंग या ऑफिस लंच के लिए भी परफेक्ट ऑप्शन है।

Share This Article