ममता बनर्जी ने बताया-बंगाल में चुनाव का इस दिन होगा ऐलान

3 Min Read

Mamata Banerjee

कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए 26वें चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अब सबको चुनाव तरीखों की घोषणा का इंतजार है। चुनाव आयोग की फुल बेंच दो दिनों तक बैठक करने के बाद दिल्ली लौट चुकी है। अब चुनाव की तारीखें को लेकर अटकलें लग रही हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी चुनाव तारीख घोषित होने की तिथि को लेकर इशारा कर दिया है। ममता बनर्जी ने कहा है कि 15 या 16 मार्च को बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का एलान हो सकता है।

आयोग अब भाजपा की दया पर निर्भर

अभिषेक बनर्जी के अनुरोध पर धरना समाप्त करने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। बंगाल की मुख्यमंत्री ने आयोग को ही नहीं बख्शा, बल्कि भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने एक बार फिर चुनाव आयोग पर भाजपा की दया पर निर्भर होने का आरोप लगाया। ममता ने कहा- अगर ब्रिगेड की बैठक के बाद भी चुनाव की घोषणा हो जाए तो चिंता न करें। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा- मैंने देखा है कि वे ब्रिगेड की बैठक बुलाते हैं और फिर चुनाव की तारीख की घोषणा करते हैं। मोदी की ब्रिगेड की बैठक अगले शनिवार, यानी 14 मार्च को होनी है। मुख्यमंत्री का अनुमान है कि चुनाव की तारीख की घोषणा इसके बाद ही हो सकती है।

कोर्ट में अपनी जीत का दावा

ममता बनर्जी का दावा है कि आज सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को फटकार लगाई है। उन्होंने कहा- आदेश में सब कुछ नहीं लिखा है। आप इसे वीडियो में देखेंगे। इसके बाद, लंबित सूची में शामिल लोगों को संदेश देते हुए ममता ने कहा- 25 तारीख को अगली सुनवाई है। अगर मतदान की तारीख 15 या 16 तारीख को भी घोषित होती है, तो चिंता की कोई बात नहीं है। यह आदेश हमारी याचिका के अनुसार जारी किया गया है। ममता बनर्जी ने इसे अपनी कड़ी जीत बताया, साथ कि मुख्यमंत्री ने कहा कि अब चुनाव आयोग के दरबाजे खुल गये हैं।

Share This Article