Monday, June 23, 2025

विदेशी महिला से दुष्कर्म मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

स्पेन दूतावास ने जताया आभार

रांची। झारखंड के दुमका में स्पेन निवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है।

साथ ही झारखंड पुलिस को अल्टीमेटम दिया है कि 24 घंटों में आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाये। आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद पीडित महिला और उसके पति से मुलाकात की।

आयोग ने राज्य सरकार की संवेदनहीनता और प्रशासन की लचर व्यवस्था पर सवाल उठाए और घटना को दुखद बताया है।

इधर, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने झारखंड के डीजीपी को पत्र भेजकर मामले में सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है।

उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर भी इस पत्र को पोस्ट किया है। इस बीच, दुमका के एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि पुलिस पीडिता की मेडिकल जांच समेत आवश्यक कार्रवाई पूरी कर चुकी है।

अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को स्पेनिश दंपती के दुमका आने की कोई जानकारी नहीं थी।

उधर, इस मामले में तीन आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद भारत में स्पेनिश दूतावास ने भारत के अधिकारियों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है।

एक्स पर स्पेनिश दूतावास ने पोस्ट किया कि आपके समर्थन के लिए आप सभी को धन्यवाद। हमें दुनिया में हर जगह महिलाओं के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता में एकजुट होने की जरूरत है।

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) ने भी मामले पर संज्ञान लेते हुए पीडित महिला और उसके पति को कानूनी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

दोनों की सुरक्षा की झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष और हाई कोर्ट के जस्टिस एसएन प्रसाद निगरानी कर रहे हैं।

कानूनी प्रविधानों के तहत पीडि़त को अधिकतम 10 लाख रुपये तक का मुआवजा, बेहतर इलाज और सभी कानूनी सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

सामूहिक दुष्कर्म की शिकार स्पेन निवासी महिला ने पुलिस को प्राथमिकी के लिए दिए गए तीन पन्नों के आवेदन में अपनी पीड़ा बताई है।

पीडि़ता ने अपने आवेदन में बताया है कि सभी सातो आरोपितों ने पति का हाथ बांधकर बारी-बारी से उसके साथ करीब तीन घंटे तक दुष्कर्म किया।

इस दौरान आरोपितों ने उसके पति के साथ मारपीट कर टेंट में उनका हाथ बांध दिया था।

इसे भी पढ़ें

राज्यसभा चुनाव के लिए अधिसूचना आज

Hot this week

Top 3 Places to Visit in India

Delhi One of the historic spots in India, Delhi is home to some...

Sample Video Post

Lorem ipsum
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img