MP Manish Jaiswal : सांसद मनीष जायसवाल ने रामगढ़ में विकास योजनाओं पर कसा शिकंजा

0
15

MP Manish Jaiswal :

रामगढ़। सांसद मनीष जायसवाल ने हाल ही में जिले में दिशा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में सांसद का पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया, इसके बाद समाहरणालय कक्ष में उन्होंने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों पर चर्चा की। बैठक की शुरुआत रामगढ़ के उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने की। सांसद मनीष जायसवाल ने मनरेगा, विद्युत विभाग के स्मार्ट मीटर, मंईयां सम्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और पीएमजीएसवाई के तहत हो रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से विकास कार्यों की स्थिति पर सवाल किए और यदि किसी क्षेत्र में त्रुटि मिली तो अधिकारियों को फटकार भी लगाई।

11 लाख की आबादी में से 5 लाख महिलाओं

सांसद ने रामगढ़ जिले की लगभग 11 लाख की आबादी में से 5 लाख महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना से जोड़ने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। साथ ही पंचायत के मुखिया से योजना को लेकर आ रही समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। इस दिशा बैठक में बड़कागांव के विधायक रोशन लाल चौधरी, मांडू के विधायक निर्मल महतो, रामगढ़ के विधायक प्रतिनिधि बजरंग महतो समेत जिले के कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में सभी ने मिलकर विकास कार्यों को तेज करने और योजना के सफल क्रियान्वयन पर जोर दिया। सांसद मनीष जायसवाल ने अधिकारियों से विकास योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश भी दिया।

इसे भी पढ़ें

मनीष जायसवाल बने HDCA के सर्वसम्मति से अध्यक्ष, तीन साल का मिला कार्यकाल 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here