रांची : कांग्रेस की लोकसभा सांसद गीता कोड़ा ने शनिवार को मनोहरपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया और जनसमस्याओं से अवगत हुईं। इस दौरान उन्हें आम जनों का भरपूर स्नेह मिला। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी समस्याओं को गंभीरता के साथ दूर कराया जायेगा। शनिवार को उन्होंने जन गांवों का भ्रमण किया उसमें ढीपा, ईचापीढ़, सोनपोखरी सहित अन्य गांव शामिल हैं।
इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने राजनगर प्रखंड के बगरायसाई में पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती पर परगना हाऊस के निर्माण का शिलान्यास किया। करीब 11 करोड़ की लागत से यहां आदिवासी समाज के लिए निर्माण कार्य होगा। साथ ही सरायकेला नगर पंचायत के करीब 8 करोड़ रुपए के योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।
गौरतलब है कि सांसद गीता कोड़ा अपने क्षेत्र की जनता की उन्नति और खुशहाली के लिए हमेशा कार्यरत रहती हैं और समय-समय पर क्षेत्र का दौरा कर उनकी समस्याएं जानती और उन्हें दूर करती हैं।