रांची। रांची में मां-बेटी की जोड़ी स्कूटी चुराते हुए पकड़ी गई है। दोनों मां-बेटी घरों में मेड का काम करती है। काम के दौरान आसपास की गाड़ियों की रेकी भी करती थीं। दो दिन पहले दोनों मां-बेटी ने खादगढ़ा सब्जी मार्केट से एक स्कूटी चुराई। पर वे वहां लगे सीसीटीवी से नहीं बच सकीं।
सीसीटीवी में साफ दिखा कि मां-बेटी एक गाड़ी से साथ पहुंची। स्कूटी पार्क की। फिर बगल में खड़ी स्कूटी की चाबी उसकी मां बड़े शातिर तरीके से निकाल लेती है। फिर वहां से चली जाती है। बेटी अपनी स्कूटी लेकर जाती है।
थोड़ी दूर पर महिला अपनी बेटी को गाड़ी की चाबी देती है। लड़की दोबारा आती है और बड़ी सफाई से स्कूटी चोरी कर चल देती है।
फुटेज के सामने आने पर सुखदेवनगर पुलिस ने दोनों को धर दबोचा है। सुखदेवनगर पुलिस का कहना है कि दोनों घरो में मेड का काम करती हैं। इसी दौरान रेकी भी करती थी।
ये दोनों घरों में चोरियां भी करती थीं। मां पूनम देवी (44) और अनु कुमारी (21) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों रातू के चटकपुर इलाके में किराए के मकान में रहती हैं।
कई लोग हैं गैंग में
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इनके साथ कई ओर लोग शामिल हैं। 23 जनवरी को दोनों मां-बेटी की जोड़ी ने खादगढ़ा सब्जी मार्केट से सब्जी विक्रेता विकास साहू की टीवीएस कंपनी की स्कूटी चुराई थी। घटना शाम 5.30 बजे की है।
पुलिस ने पड़ताल करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हीं की निशानदेही पर चोरी की हुई स्कूटी बिड़ला मैदान से बरामद की गई है। वहीं दोनों महिलाएं जब स्कूटी चुराने खादगढ़ा सब्जी मार्केट पहुंची थी, उस समय जिस स्कूटी से आई थी. उसे भी बरामद कर लिया है।
इसे भी पढ़ें