Saturday, July 19, 2025

Monsoon slows down: झारखंड में धीमा पड़ा मॉनसून, कुछ दिनों तक बारिश से राहत

Monsoon slows down:

रांची। झारखंड में मॉनसून की रफ्तार फिलहाल कुछ धीमी पड़ी है, जिससे राज्य के लोगों को लगातार हो रही बारिश से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगी। आने वाले दिनों में फिर से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

तापमान में बढ़ोतरीः

मौसम विभाग के अनुसार बारिश में थोड़ी कमी आने से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, दोपहर बाद राज्य के कुछ हिस्सों में मेघ गर्जन, वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना भी जताई गई है।

23-24 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनीः

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 19 से 22 जुलाई के बीच राज्य में हल्की बारिश का होती रहेगी, लेकिन 23 और 24 जुलाई को दक्षिणी और मध्य झारखंड में भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए विभाग ने अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को राजधानी समेत राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। रांची में 25 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जो शुक्रवार को सबसे अधिक रही।

पूर्वी सिंहभूम ने तोड़ा बारिश का रिकॉर्डः

पूर्वी सिंहभूम जिले में इस बार बारिश ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मानसून की अवधि 1 जून से 30 सितंबर मानी जाती है, जिसमें औसतन 1023 मिलीमीटर बारिश होती है। इस बार सिर्फ 48 दिनों में ही जिले में 1024.2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जबकि इस अवधि के लिए सामान्य वर्षा औसत केवल 408.9 मिलीमीटर है।

राज्य के कई हिस्सों में जलभराव और जनजीवन प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में मॉनसून सक्रिय, आज से झमाझम बारिश

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Police station incharges transferred: रांची में 20 थानेदारों का ट्रांसफर

Police station incharges transferred: रांची। राजधानी रांची में 20 थाना प्रभारियों का स्थानांतरण किया गया है। रांची के एसएसपी और डीआईजी चंदन कुमार सिन्हा...

Los Angeles Bomb blast: अमेरिका: लॉस एंजिल्स में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में बम विस्फोट, 3 मरे

Los Angeles Bomb blast: लॉस एंजेल्स, एजेंसियां। अमेरिका के लॉस एंजेल्स में एक बम धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार को...

PM Modi visit England: पीएम मोदी 23 जुलाई से इंग्लैंड और मलदीव की यात्रा पर

PM Modi visit England: नई दिल्ली, एजेंसियां। PM नरेंद्र मोदी एक बार फिर विदेश यात्रा पर जा रहे हैं। वे 23 से 26 जुलाई...

Railway Overbridge: बलिया-मऊ रोड होगा फोरलेन, 5 रेलवे ओवरब्रिज बनेंगे

Railway Overbridge: बलिया, एजेंसियां। पूर्वांचल, विशेष रूप से बलिया और मऊ के निवासियों के लिए अच्छी खबर है। बलिया को मऊ से जोड़ने वाले...

Jharia Landslide: झरिया में भू-धसान, 407 ट्रक धरती में समाया, लोगों में दहशत

Jharia Landslide: धनबाद। धनबाद में झरिया के अग्निप्रभावित क्षेत्रों में एक बार फिर भू-धसान हुआ है। शनिवार को फुलरीबांग इलाके में एक पुराना 407...

Minister Deepika Pandey: PHED कार्यालय के बाहर धरना पर बैठीं मंत्री दीपिका पांडेय

Minister Deepika Pandey: महागामा। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह शनिवार को महागामा पीएचईडी कार्यालय में जल संकट के खिलाफ धरने पर बैठ गईं।...

Flyover projects in Ranchi: रांची में 3 और फ्लाईओवर परियोजना को सीएम हेमंत ने दी मंजूरी

Flyover projects in Ranchi: रांची। राजधानी रांची में 3 और फ्लाईओवर बनेंगे। इन तीनों परियोजनाओं को सीएम हेमंत सोरेन ने मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री...

Justice Sujit Narayan Prasad: जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद बने हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस

Justice Sujit Narayan Prasad: रांची। झारखंड हाईकोर्ट के वरीय न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद को हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।...
spot_img

Related Articles

Popular Categories