घाटशिला,एजेंसियां: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पांचवे चरण का मतदान 20 मई को किया जाएगा।
पांचवे चरण में 8 राज्यों की 49 सीटों के लिए मतदान किया जाएगा। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी झारखंड के जमशेदपुर दौरे पर पहुंचे हैं।
यहां जमशेदपुर में पीएम नरेंद्र मोदी ने विशाल रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साझा।
पीएम मोदी ने घाटशिला में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं एक विषय को कहना चाहता हूं।
क्योकि मैं उद्योग की धरती में खड़ा हूं। कांग्रेस की जहां-जहां सरकारे हो। चाहे वह तेलंगना में हो, तमिलनाडु में, पश्चिम बंगाल में हों, मैं उनको हमेशा चुनौती देता हूं कि ये उनके शहजादे उद्योगों का विरोध करते हैं, उद्योगपतियों का विरोध करते हैं, निवेश का विरोध करते हैं।
आने वाले दिनों में कौन उद्योगपति उनके शहरों में जाकर उद्योग करेगा। सारे निवेशक जो मिलने आते हैं, वह कहते हैं हम इन राज्यों में नहीं जाएंगे। क्योंकि यहां उद्योगपतियों को गाली दी जाती है।
उनके शहजादे की भाषा सुनकर कौन आएगा। उद्योगपति सोचते हैं जैसे शहजादे की भाषा है वैसे ही इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों की होगी।
इसलिए निवेशक सोचते हैं कि इन राज्यों में हमारा पैसा तो जाएगा तो डूब जाएगा क्योंकि उनके शहजादे की भाषा खराब है। आपके राज्य में कोई निवेश करने के लिए तैयार नहीं है।
आपका हक कोई छीन ले ये मुझे स्वीकार्य नहीं है। शहजादे की भाषा है जो उद्योगों के खिलाफ बोला जा रहा है उससे देश के नौजवानों की जिंदगी खराब हो रही है।
कोई निवेषक आपके यहां नहीं जाएगा। आपके हाथों से उद्योग चला जाएगा। फिर उन राज्यों के युवा दूसरे राज्यों में पलायन कर जाएंगे।
शहजादे की भाषा के कारण उद्योग बंद रहे
शहजादे की भाषा नक्सलियों की तरह है। नक्सली में बिना रंगदारी के कोई काम नहीं होने देते हैं। हमने नक्सली की कमर तोड़ दी है।
इसलिए रंगदारी की जिम्मेदारी कांग्रेस और झामुमो ने उठा ली है। नये-नये तरीके से लूट करने वाले को एक भी वोट मिलना चाहिए क्या।
हर बूथ से इनका सफाया होना चाहिए कि नहीं होना चाहिए। कांग्रेस ने कभी आपकी परवाह नहीं की। ये मोदी गरीब मां का बेटा है।
ये गरीबी जीकर आया है। 25 करोड़ गरीबों में गरीबी से बाहर लाया हूं। कांग्रेस ने बैंकों में गरीबों को जाने नहीं दिया हमने 52 करोड़ लोगों का खाता खोला।
4 करोड़ लोगों को पक्का घर दिया। देश के हर गांव तक बिजली पहुंचाने का काम हमने किया है। मोदी हर घर नल पहुंचा रहा है।
इंफ्रस्टकचर डेवलप कर रहा है। हाईवे में तेजी से विकास हो रहा है। पहले रांची से जमशेदपुर पहुंचने में 6 घंटे लगते हैं।
आज आधे से भी कम समय में यात्रा पूरी हो जाती है। हमने रेलवे कनेक्टिविटी को बढ़ाया। हमारी सरकार धालभूमगढ़ में एयरपोर्ट भी बनाना चाहती है। इसमें ये झारखंड सरकार रोड़े अटका रही है।
विद्युत बरण महतो को वोट की अपील
बीजेपी सत्ता में आई तो हमने आदिवासियों के लिए काम किया। हम देश भर में आदिवासियों की म्यूजियम बना रहे हैं।
हमने पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनाया। ये झामुमो वाले उसी कांग्रेस के साथ खडे़ थे। बाबा साहेब धर्म के आधार पर आरक्षण के खिलाफ थे लेकिन ये पूरा आरक्षण मुस्लिमों को देने की बात कर रहे हैं।
मोदी उनसे कह रहा है कि वो लिखित में दें कि वह एसटी, एससी और ओबीसी से उनका आरक्षण नहीं छीनेंगे लेकिन अब तक वह जवाब वहीं दे रहे हैं।
बीजेपी ने विद्युत बरन महतो को जिम्मेदारी दी है आपका वोट मोदी को मिलेगा। कमल पर आप बटन दबाइए। पहले मतदान करेंगे फिर जलपान करेंगे।
इसे भी पढ़ें
रील्स और वीडियो बनाने के चक्कर में गंगा नदी में डूबे आधा दर्जन लोग