हैदराबाद में कर रहे थे फिल्म प्रोजेक्ट की शूटिंग
हैदराबाद। महानायक अमिताभ बच्चन घायल हो गये हैं। हैदराबाद में फिल्म प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे थे। उनके घायल होने की सूचना के बाद उनके फैंस में शोक की लहर है और वे उनके हेल्थ को लेकर चिंतित हैं। जानाकारी के मुताबिक अमिताभ बच्चन एक एक्शन सीन के दौरान चोटिल हो गए। उनकी पसलियों में चोट आर्ई है। हैदराबाद में चेकअप के बाद अमिताभ को मुंबई भेजा गया। इस बात की जानकारी खुद बिग बी ने अपनी ब्लॉग में दी है।
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में घटना की पूरी जानकारी देते हुए कहा कि हादसा तब हुआ जब हैदराबाद में फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग कर रहा था। एक एक्शन सीन शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गया। महानायक ने बताया कि हादसे के दौरान पसली और मांसपेशियों में गंभीर चोटें आई हैं। जिसके बाद वे हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में इलाज करवाने के बाद मुंबई अपने घर वापस लौट गए हैं। डॉक्टरों ने छुट्टी कर दी है। फिर भी वह अभी काफी दर्द महसूस कर रहे हैं।
अमिताभ बोले-अभी आराम कर रहा हूं
बिग बी ने लिखा है कि जब तक मैं ठीक नहीं हो जाता, तब तक के लिए सारा कामकाज बंद कर दिया गया है। मैं जलसा में आराम कर रहा हूं। जरूरी चीजों के लिए ही थोड़ा बहुत चलूंगा। हां, आराम तो चलता ही रहेगा। मेरे लिए यह कहना काफी मुश्किल है पर मैं जलसा के गेट पर अपने चाहने वालों से नहीं मिल पाऊंगा तो वो ना आएं। आप उन लोगों को भी यह बात बता दें, जो जलसा आने की योजना बना रहे हैं। इसके अलावा बाकी सब ठीक है।