Manoj Kumar:
मुंबई, एजेंसियां। हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार का शुक्रवार को 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे और इलाज के लिए कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थे। शुक्रवार तड़के 3:30 बजे अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके बेटे कुणाल गोस्वामी ने बताया कि वह पिछले 2-3 हफ्तों से बीमार थे। मनोज कुमार का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट में किया गया, जहां उन्हें राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी गई। इस दौरान 21 तोपों की सलामी दी गई, जो उनके योगदान और प्रतिष्ठा का प्रतीक था।
Manoj Kumar: बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे रहे उपस्थित
अंतिम संस्कार के दौरान बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे उपस्थित थे, जिनमें अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, अरबाज खान, सलीम खान, सुभाष घई, राजपाल यादव, अनु मलिक, प्रेम चोपड़ा और अन्य ने मनोज कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सभी की आंखें नम थीं, और सिनेमा जगत ने एक महान कलाकार को खो दिया।
Manoj Kumar: सिनेमा जगत में योगदान
मनोज कुमार का सिनेमा जगत में योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्हें ‘भारत कुमार’ के नाम से भी जाना जाता था और उनकी कई फिल्में भारतीय सिनेमा का अहम हिस्सा मानी जाती हैं, जैसे ‘हमराज’, ‘वक्त’, ‘पूरब और पश्चिम’, और ‘रोटी कपड़ा और मकान’।
इसे भी पढ़ें
Manoj Kumar: मनोज कुमार को दी गई राजकीय सम्मान से साथ अंतिम विदाई, 21 तोपों की सलामी