रांची : विधानसभा चुनाव के पहले 6 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर रांची। झारखंड सरकार ने चुनाव के पहले ही रांची सहित चार जिलों में नए उपायुक्तों की पोस्टिंग की है। 2011 बैच के आईएएस मंजूनाथ भजंत्री को रांची के नये उपायुक्त के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
बता दे कि वे आईएएस राहुल कुमार सिन्हा की जगह लेंगे। मंजूनाथ भजंत्री इससे पहले झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी थे। इतना ही नहीं उनके पास मनरेगा आयुक्त का भी अतिरिक्त प्रभार था।
जानिये किनका-किनका हुआ ट्रांसफरः
2017 बैच के आईएएस शशि प्रकाश सिंह को जामताड़ा जिले का नया उपायुक्त बनाया गया।
2017 बैच के आईएएस उत्कर्ष गुप्ता लातेहार जिले के नए उपायुक्त बनाए गए।
2018 बैच के आईएएस मनीष कुमार को पाकुड़ का उपायुक्त बनाया गया है।
2011 बैच के आईएएस अधिकारी पवन कुमार को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का उपायुक्त बनाया गया।
5.2014 बैच के आईएएस रंजीत कुमार लाल को झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम लिमिटेड का प्रबंध निर्देशक बनाया गया है।
इसे भी पढ़ें
Jharkhand IAS Transfer: झारखंड में चुनाव से पहले 24 IAS अफसरों का तबादला