रांची। महाशिवरात्रि का पर्व बस कुछ ही दिनों में आने वाला है। इस साल यह पर्व 8 मार्च यानी शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा।
बताते चलें कि महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व को फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन मनाया जाता है। महाशिवरात्रि के दौरान भगवान शिव की पूजा करते समय कई बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है।
भगवान शिव की पूजा करने के लिए महाशिवरात्रि का पर्व काफी खास और पावन माना जाता है। इस दिन आप कुछ विशेष बातों या फिर नियमों का ध्यान रख कर अपने उपवास को और भी सफल बना सकते हैं और भगवान शिव का आशीर्वाद पा सकते हैं।
अगर आप भगवान शिव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो सुबह सबसे पहले उठकर स्नान कर लें। स्नान करने के बाद घर में स्थित मंदिर में पूजा अर्चना कर लें।
इस दिन भगवान शिव की पूजा करने के लिए कमल, कनेर या फिर केतकी के फूल का इस्तेमाल न करें।
भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए किसी भी नजदीकी मंदिर में जाकर दूध और जल अर्पित करें। ध्यान में रखें कि जिस समय आप जल अर्पण कर रहे हों उस समय ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप जरूर करें।
भगवान शिव सिर्फ एक लोटे जल से ही प्रसन्न हो जाते हैं। उन्हें प्रसन्न करने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरुरत नहीं होती है। मान्यता है भगवान शिव और माता पारवती का विवाह इसी दिन हुआ था।
भगवान शिव को दूध काफी ज्यादा पसंद है। इस दिन आप उनका आशीर्वाद पाने के लिए भोग के तौर पर दूध से बने प्रसाद उन्हें चढ़ा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें