रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक लोबिन हेंब्रम ने भी चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि जनता चाहेगी, तो जरूर लड़ूंगा।
वह राजमहल लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। लोबिन हेंब्रम इन दिनों झामुमो के प्रति बगावती तेवर अपनाये हुए हैं। एक बार फिर उन्होंने बगावती तेवर दिखाया है।
वह राजमहल सीट पर अपने दावेदारी पेश कर रहे हैं। उनका कहना है कि मौजूदा सांसद विजय हांसदा के प्रति क्षेत्र में नाराजगी है। यदि उनको टिकट मिला तो पार्टी को नुकसान होगा।
लोबिन हेम्ब्रम ने लोकसभा चुनाव लड़ने की बात पर हामी भरी है। उन्होंने कहा कि वह बीते 1 सप्ताह से राजमहल लोकसभा क्षेत्र घूम रहे हैं।
वह राजमहल के विभिन्न इलाकों में लोगों से मिलकर उनकी राय ले रहे हैं। उनका कहना है कि इस बार राजमहल की जनता उन्हें उम्मीदवार के रूप में देखना चाहती है इसलिए, वे राजमहल सीट पर अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें