Harmful effects of perfume: परफ्यूम लगाते हैं गले पर? यह आदत आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकती है, जानें डॉक्टर की चेतावनी

3 Min Read

Harmful effects of perfume

नई दिल्ली, एजेंसियां। आजकल अपनी खुशबू और पर्सनालिटी बढ़ाने के लिए लोग डियोड्रेंट और परफ्यूम का नियमित इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि गले की त्वचा पर परफ्यूम या डियोड्रेंट स्प्रे करन स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। कई अध्ययनों में ऐसे रसायनों के उपयोग से त्वचा की समस्याओं, थायरॉइड विकार और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ने की बात कही गई है।

परफ्यूम में हानिकारक रसायन

अध्ययन बताते हैं कि परफ्यूम में खुशबू बनाए रखने के लिए सिंथेटिक केमिकल्स मिलाए जाते हैं, जिनमें फ्थेलेट्स, मस्क कीटोन और फॉर्मलडिहाइड शामिल हैं। इनका लंबे समय तक शरीर में प्रवेश त्वचा और सांस के जरिए हो सकता है। ब्रैस्ट कैंसर प्रिवेंशन पार्टनर्स (BCPP) की रिपोर्ट के अनुसार, परफ्यूम और डियोड्रेंट में लगभग 4000 प्रकार के रसायनों का इस्तेमाल किया जाता है, जिन्हें कंपनियां आमतौर पर उत्पाद पर नहीं दिखातीं।

इन रसायनों के संपर्क में आने से त्वचा में जलन, सूखापन, एलर्जिक रिएक्शन और पिगमेंटेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, ये रसायन एंडोक्राइन डिसरप्टर्स के रूप में हार्मोनल सिस्टम को प्रभावित कर सकते हैं।

गले पर स्प्रे करना सबसे खतरनाक

विशेषज्ञों के अनुसार, गर्दन की त्वचा पतली और अधिक संवेदनशील होती है। इसलिए गले पर सीधे परफ्यूम या डियोड्रेंट लगाने से रसायन आसानी से रक्त में प्रवेश कर सकते हैं। बार-बार इसका उपयोग करने से त्वचा की सुरक्षा कम होती है और थायरॉइड ग्रंथि प्रभावित हो सकती है। थायरॉइड हार्मोन शरीर के मेटाबॉलिज्म और कई अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को नियंत्रित करते हैं, इसलिए इसकी कार्यप्रणाली पर असर स्वास्थ्य के लिए गंभीर हो सकता है।

कैंसर का खतरा

कुछ शोधों में यह भी चेतावनी दी गई है कि डियोड्रेंट्स में पाए जाने वाले एल्यूमीनियम और पैराबीन्स लंबे समय तक संवेदनशील लोगों में जोखिम पैदा कर सकते हैं। हालांकि आम तौर पर ये कैंसर कारक नहीं माने गए, लेकिन नियमित और अत्यधिक उपयोग से कैंसर और अन्य जटिलताओं का खतरा बढ़ सकता है।

विशेषज्ञ की सलाह

  • गले पर परफ्यूम या डियोड्रेंट स्प्रे करने से बचें।
  • संवेदनशील त्वचा वाले लोग हल्के और प्राकृतिक उत्पाद चुनें।
  • बार-बार रसायनयुक्त उत्पादों का उपयोग न करें।
  • किसी भी त्वचा या हार्मोन संबंधी समस्या होने पर डॉक्टर से परामर्श लें।
Share This Article