Tonsil pain relief at home: सर्दियों में टॉन्सिल की समस्या से राहत पाने के आसान और असरदार घरेलू उपाय

2 Min Read

Tonsil pain relief at home:

नई दिल्ली, एजेंसियां। ठंड के मौसम में गले में खराश और टॉन्सिल की सूजन आम समस्या बन जाती है, जो खाने-पीने और बोलने में दिक्कत पैदा कर सकती है। ऐसे में कई लोग तुरंत एंटीबायोटिक्स या पेनकिलर का सहारा लेते हैं, लेकिन कुछ घरेलू और आयुर्वेदिक उपाय बिना साइड इफेक्ट के राहत दे सकते हैं। अमर उजाला हेल्थ डेस्क की रिपोर्ट के अनुसार, ये उपाय न सिर्फ किफायती हैं बल्कि आसानी से उपलब्ध भी हैं।

नमक और हल्दी का गरारा:

गुनगुने नमक वाले पानी से दिन में 3-4 बार गरारे करने से गले के बैक्टीरिया खत्म होते हैं और सूजन कम होती है। इसमें हल्दी मिलाने से करक्यूमिन की एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों की वजह से संक्रमण तेजी से ठीक होता है।

हल्दी वाला दूध और शहद:

रात को सोने से पहले हल्दी वाला गर्म दूध पीने से गले की सूजन और दर्द में आराम मिलता है। दूध न पसंद हो तो एक चम्मच शहद में हल्दी मिलाकर धीरे-धीरे चाटें, जो गले पर परत बनाकर जलन कम करता है।

नींबू और अदरक का मिश्रण:

गुनगुने पानी में नींबू का रस और शहद मिलाकर पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है और गले की अम्लीयता कम होती है। अदरक के टुकड़े चबाना या अदरक की चाय पीना भी टॉन्सिल के बैक्टीरिया को खत्म करने में सहायक है।

फिटकरी और लहसुन का प्रयोग:

फिटकरी के पानी से गरारे करने से टॉन्सिल की सूजन कम होती है। लहसुन में मौजूद एलिसिन प्राकृतिक एंटीबायोटिक की तरह काम करता है और संक्रमण को जड़ से खत्म करने में मदद करता है।

इन सरल उपायों को अपनाकर सर्दियों में गले और टॉन्सिल की परेशानी से आसानी से राहत पाई जा सकती है। हालांकि गंभीर समस्या होने पर डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है।

Share This Article