Sweater lint removal: स्वेटर पर रोएं देख हो गए परेशान? अपनाएं ये आसान हैक्स और पाएं नए जैसा लुक

3 Min Read

Sweater lint removal:

नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्दियों में स्वेटर, कार्डिगन और अन्य गर्म कपड़ों पर रोएं (Lint) आना बेहद आम समस्या है। ऊन, ऐक्रिलिक या मिक्स थ्रेड से बने कपड़ों में रोएं जल्दी बनते हैं, जिससे ये कपड़े देखने में पुराने और खराब लगने लगते हैं। लगातार रगड़ लगना, गलत तरीके से धोना, गर्म पानी का उपयोग, हार्श डिटर्जेंट और ब्रश से सफाई जैसे कारण सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। इससे कपड़े का फाइबर कमजोर होकर ऊपरी सतह पर छोटे-छोटे रोएं के गुच्छे बन जाते हैं। अच्छी बात यह है कि कुछ सरल ट्रिक्स से आप इन रोएं को हटाकर स्वेटर को दोबारा नया जैसा बना सकते हैं।

शेविंग रेजर से हटाएं रोएं:

स्वेटर से रोएं हटाने का सबसे आसान और कारगर तरीका है शेविंग रेजर। कपड़े को एक फ्लैट सतह पर रखकर रेजर को हल्के हाथों से नीचे की तरफ चलाएं। ध्यान रहे दबाव न डालें, वरना कपड़े में कट लग सकता है।

वाइट विनेगर का कमाल:

अगर ऊनी कपड़ों पर ज्यादा रोएं हैं तो धुलाई के बाद आधा कप सफेद सिरका (विनेगर) पानी में मिलाकर कपड़े कुछ मिनट भिगो दें। इससे रोएं काफी कम दिखेंगे और कपड़ा साफ होकर नया महसूस होगा।महीन कंघी से भी हटते हैं रोएं
मुलायम और पतले रोएं वाले कपड़ों पर आप महीन कंघी का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन ऊन के बुने हुए स्वेटर पर इसका उपयोग न करें, वरना फंदे

निकल सकते हैं।लिंट रिमूवर है बेस्ट ऑप्शन:

मार्केट में उपलब्ध लिंट रिमूवर मशीन कपड़ों से रोएं हटाने का सबसे आसान और सुरक्षित तरीका है। यह कपड़ों को नुकसान पहुंचाए बिना तुरंत क्लीन कर देता है।

कपड़ों की देखभाल के जरूरी टिप्स

• गर्म कपड़ों को कभी ब्रश से न साफ करें।
• हल्के हाथों से धोएं और गर्म पानी से बचें।
• ड्रायर का इस्तेमाल न करें।
• खुरदुरी सतह से दूरी बनाकर रखें।
• गर्म कपड़ों के लिए बने लिक्विड डिटर्जेंट का ही उपयोग करें।

इन सरल हैक्स की मदद से आप अपने स्वेटर और अन्य विंटर वियर को लंबे समय तक नया जैसा बनाए रख सकते हैं।

Share This Article