Sprout mung beans:
नई दिल्ली, एजेंसियां। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहतमंद रहना आसान नहीं, इसलिए लोग अब अपनी डाइट में हेल्दी फूड्स शामिल करने लगे हैं। ऐसे में स्प्राउट्स यानी अंकुरित दालें सबसे पसंदीदा स्नैक बन चुके हैं। दो सबसे पॉपुलर विकल्प हैं अंकुरित काला चना और अंकुरित मूंग दाल। दोनों ही न्यूट्रिशन से भरपूर हैं, लेकिन सवाल है किसमें ज्यादा पोषक तत्व हैं और कौन है आपके लिए बेहतर?
अंकुरित काले चने के फायदे:
100 ग्राम अंकुरित काले चने में लगभग 20.5 ग्राम प्रोटीन, 12.2 ग्राम फाइबर, 57 मिग्रा कैल्शियम, 4.31 मिग्रा आयरन, और 718 मिग्रा पोटेशियम पाया जाता है।इसमें मौजूद पोषक तत्व ब्लड शुगर को रेगुलेट करने, पाचन को दुरुस्त रखने, हार्ट हेल्थ सुधारने, और हड्डियों की मजबूती बढ़ाने में मदद करते हैं।
साथ ही यह वजन घटाने वालों के लिए भी एक अच्छा विकल्प है क्योंकि यह लंबे समय तक पेट भरा रखता है।

अंकुरित मूंग दाल के फायदे:
अंकुरित मूंग दाल में पोषक तत्वों की मात्रा और भी अधिक होती है। 100 ग्राम मूंग स्प्राउट्स में करीब 23.9 ग्राम प्रोटीन, 16.3 ग्राम फाइबर, 132 मिग्रा कैल्शियम, 6.74 मिग्रा आयरन, और 1250 मिग्रा पोटेशियम मौजूद होता है।
मूंग स्प्राउट्स पाचन को बेहतर, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल, और इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं।
कौन है बेहतर?
दोनों स्प्राउट्स बेहद हेल्दी हैं, लेकिन मूंग दाल स्प्राउट्स न्यूट्रिशन के मामले में थोड़ा आगे हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है।हालांकि, अगर आप संतुलित पोषण चाहते हैं, तो काला चना और मूंग दोनों को मिलाकर खाना सबसे फायदेमंद रहेगा।
इसे भी पढ़ें
Sprouted fenugreek: अंकुरित मेथी के 7 अद्भुत फायदे, जानिए कैसे ये आपके स्वास्थ्य को बनाता है मजबूत








