Home safety tips: घर के अंदर कभी न रखें ये 4 चीजें, डॉक्टर ने बताया कैसे जमा होते हैं टॉक्सिन्स

3 Min Read

Home safety tips:

नई दिल्ली, एजेंसियां। घर को साफ-सुथरा और खूबसूरत दिखाना हर किसी की प्राथमिकता होती है। लोग अक्सर सफाई और सजावट पर ध्यान देते हैं, लेकिन कई बार घर में ऐसी चीजें रख ली जाती हैं, जो धीरे-धीरे शरीर में हानिकारक टॉक्सिन्स जमा कर देती हैं। मशहूर नेचुरोपैथी डॉक्टर और रिसर्चर जेनिन बॉवरिंग ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में चार ऐसी चीजों के बारे में बताया, जिन्हें घर में रखना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।

एल्युमिनियम फॉयल (Aluminum Foil)

खाने को लपेटने के लिए इस्तेमाल होने वाला एल्युमिनियम फॉयल शरीर में धीरे-धीरे एल्युमिनियम जमा करता है। यह खासकर दिमाग और नर्वस सिस्टम पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। डॉक्टर की सलाह है कि फॉयल की जगह बटर पेपर या स्टील बॉक्स का उपयोग करें।

लॉन्ड्री सोप और सॉफ्टनर (Laundry Products)

कपड़ों को खुशबूदार बनाने वाले डिटर्जेंट और सॉफ्टनर में आर्टिफिशियल खुशबू और केमिकल्स होते हैं। ये त्वचा में खुजली, एलर्जी और सिरदर्द जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं। बेहतर विकल्प है नेचुरल या हर्बल डिटर्जेंट का इस्तेमाल।

सेंटेड कैंडल और एयर फ्रेशनर (Candles & Air Fresheners)

घर में खुशबू फैलाने के लिए इस्तेमाल होने वाली ये चीजें सिंथेटिक फ्रेग्रेन्स की वजह से हॉर्मोनल असंतुलन और सांस की समस्याएं पैदा कर सकती हैं। डॉक्टर की सलाह है कि इनके स्थान पर एसेंशियल ऑयल डिफ्यूजर का इस्तेमाल करें।

कैमिकल वाले क्लीनिंग प्रोडक्ट्स (Cleaning Products)

बाजार में मिलने वाले कई क्लीनर टॉक्सिक केमिकल्स से भरे होते हैं, जो त्वचा और श्वसन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकते हैं। घर में सफाई के लिए नींबू, सिरका और बेकिंग सोडा जैसे घरेलू और प्राकृतिक विकल्प ज्यादा सुरक्षित हैं।

विशेषज्ञ की सलाह

डॉक्टर जेनिन बॉवरिंग का कहना है कि इन चार चीजों को घर से हटाकर या इनके सुरक्षित विकल्प अपनाकर हम अपने घर को और अधिक हेल्दी बना सकते हैं। इससे शरीर में हानिकारक टॉक्सिन्स जमा होने का खतरा कम हो जाता है।

इसे भी पढ़ें

Lifestyle: 55 की उम्र में भी दिखेगी जवां त्वचा: इन हरी पत्तियों का रस देगा नेचुरल ग्लो और झुर्रियों से राहत


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं