Face Care Guide
नई दिल्ली,एजेंसियां। आज के समय में बढ़ते प्रदूषण, धूल-मिट्टी और तेज धूप के कारण त्वचा की देखभाल बेहद जरूरी हो गई है। स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन दो सबसे अहम स्किनकेयर प्रोडक्ट्स माने जाते हैं। हालांकि, कई लोगों के मन में यह कन्फ्यूजन रहता है कि चेहरे पर पहले क्या लगाना चाहिए मॉइस्चराइजर या सनस्क्रीन? गलत क्रम अपनाने से स्किन को पूरा फायदा नहीं मिल पाता। आइए जानते हैं इसका सही तरीका।
सनस्क्रीन क्यों है जरूरी?
सनस्क्रीन त्वचा को सूरज की हानिकारक UVA और UVB किरणों से बचाने में मदद करती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, धूप हो या बादल, हर मौसम में सनस्क्रीन लगाना जरूरी है। यह त्वचा पर एक सुरक्षा परत बनाती है, जिससे पिगमेंटेशन, सनटैन, झुर्रियां और फाइन लाइंस का खतरा कम हो जाता है। नियमित सनस्क्रीन इस्तेमाल से स्किन एजिंग की रफ्तार भी धीमी पड़ती है।
मॉइस्चराइजर का क्या है रोल?
अक्सर लोग मानते हैं कि मॉइस्चराइजर सिर्फ सर्दियों में लगाया जाता है, लेकिन यह गलत है। त्वचा को हर मौसम में नमी की जरूरत होती है। मॉइस्चराइजर स्किन की ड्राईनेस को कम करता है, नमी को लॉक करता है और स्किन बैरियर को मजबूत बनाता है। ऑयली स्किन वालों को हल्का, जेल-बेस्ड मॉइस्चराइजर चुनना चाहिए।
पहले क्या लगाएं मॉइस्चराइजर या सनस्क्रीन?
स्किनकेयर का सही क्रम बेहद जरूरी है। सबसे पहले चेहरे को अच्छे क्लींजर से साफ करें। इसके बाद टोनर या सीरम लगाएं। अब बारी आती है मॉइस्चराइजर की, जो स्किन को सॉफ्ट बनाता है और सनस्क्रीन के लिए बेस तैयार करता है। अंत में सनस्क्रीन लगाएं। अगर आप मॉइस्चराइजर के बाद सनस्क्रीन लगाएंगे, तो सन प्रोटेक्शन बेहतर तरीके से काम करेगा।

