Lifestyle: गर्मियों में कैसे कपड़े पहनें, क्या सावधानी बरतें ? [How to dress in summer, what precautions should be taken?]

4 Min Read

Lifestyle:

भारत में गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। प्रतिदिन तापमान बढ़ता ही जा रहा है। गर्मी के साथ-साथ लू ने सबका हाल बेहाल कर रखा है। इस दौरान सबसे ज्यादा बीमार पड़ने की संभावना रहती है। इसलिए आपको हीट वेव से बचने के लिए कई तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए। आपको अपने शरीर को केवल अंदर से ही नहीं बाहर से भी कूल रखना चाहिए। इसलिए शरीर को हाइड्रेट रखने से आपका काम पूरा नहीं हो जाता है।

यानी आपको इस दौरान कपड़ों का भी बेहद ध्यान रखना चाहिए। हीट वेव के दौरान अगर आप सही फ्रैबिक और रंग के कपड़े नहीं पहनेगे तो इससे आपके शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आप बीमार भी पड़ सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि हीट वेव से बचने के लिए किस तरह के कपड़े पहनें?

Lifestyle: हल्के रंग के कपड़े पहनें:

हीट वेव के दौरान आपको हल्के रंगों के कपड़े पहनने चाहिए। यानी काला, नीला और पर्पल रंग के कपड़े न पहनें। इससे आपको ज्यादा गर्मी लगेगी। डार्क कलर के कपड़े गर्मी को अवशोषित नहीं करते हैं। जिससे शरीर में गर्माहट पैदा होने लगती है और आपको सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। इसलिए हल्के रंग जैसे सफेद, पिंक, पीच कलर जैसे कपड़े पहनें। हल्के रंग के कपड़ों में सांस लेना आसान होता है। इससे आपके शरीर का तापमान सही रहेगा।

Lifestyle: कॉटन के कपड़े पहनें:

कॉटन के कपड़े हमेशा से ही बॉडी के लिए अच्छे माने जाते हैं। इसलिए ज्यादातर लोग इस फैब्रिक के कपड़े पहनना पसंद करते हैं। गर्मियों के मौसम में हीट वेव से बचने के लिए आपको कॉटन के कपड़े पहनने चाहिए। कॉटन से बने कपड़े हवादार होते हैं। साथ ही यह सूरज की रोशनी को भी आसानी से अवशोषित कर लेते हैं, जिनसे आपको गर्मी कम लगती है।

Lifestyle: ढीले-ढीले कपड़े पहनें:

हीट वेव से बचने के लिए आपको टाइट कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इसके बजाय ढीले-ढीले कपड़े पहनें। इस तरह के कपड़े आपके शरीर में चिपकेंगे नहीं, जिससे आपको गर्मी नहीं लगेगी। आप रियॉन की स्कर्ट के साथ-ढीले टॉप पहन सकती हैं। गर्मियों के दौरान जींस पहनने से बचें। इससे आपको रैशिज भी हो सकते हैं। इसके बजाय आप पैंट पहन सकती हैं। बाजार में आपको तरह-तरह की पैंट मिल जाएंगी। बैगी और फ्लेयर पैंट गर्मी के लिए एक दम बेस्ट होती हैं।

Lifestyle: क्या सावधानी बरतें ?

  1. हमेशा सनस्क्रीन लगाकर ही बाहर निकलें। इससे स्किन डैमेज होने से बच जाती है।
    2. सनग्लासेस और छतरी का इस्तेमाल जरूर करें। इससे आप हीट वेव से बच पाएंगी।
    3 .हीट वेव के दौरान शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। इसलिए अपने बैग में पानी की बोतल जरूर रखें।
    4 .खाने में कूलिंग फ्रूट्स और सब्जियों का भी सेवन करें। यह हीट वेव से बचने का सबसे सही तरीका है।

इसे भी पढ़ें

LifeStyle: बिना थ्रेडिंग और वैक्सिंग के हटाएं फेशियल हेयर, सिर्फ पपीते से

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं