सर्दियों में चाय लवर्स के लिए ये हेल्दी विकल्प, सेहत भी रहे फिट

2 Min Read

Winter tea

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में चाय केवल एक पेय नहीं बल्कि दिन की शुरुआत और थकान मिटाने का ज़रिया है। लेकिन दूध, अधिक चीनी और बार-बार उबालने से बनी चाय सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकती है। एसिडिटी, वजन बढ़ना, डिहाइड्रेशन और नींद से जुड़ी समस्याएं इसकी वजह बनती हैं। ऐसे में चाय छोड़ना मुश्किल लगने वालों के लिए सर्दियों में कुछ हेल्दी विकल्प बेहतर साबित हो सकते हैं।

Winter tea

अदरक-दालचीनी हर्बल टी

यह चाय इम्युनिटी बढ़ाने और मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करती है। रोज़ाना सेवन करने से गैस, सूजन और सर्दी-जुकाम में राहत मिल सकती है। हल्की मिठास के लिए इसमें शहद मिलाया जा सकता है।

तुलसी-पुदीना ग्रीन टी

तुलसी और पुदीना से बनी यह चाय स्वाद के साथ-साथ तनाव कम करने में सहायक है। इससे पाचन बेहतर होता है और थकान दूर होती है। साथ ही स्किन हेल्थ के लिए भी इसे फायदेमंद माना जाता है।

Winter tea

हल्दी-काली मिर्च टी

दर्द, सूजन और कमजोर इम्युनिटी की समस्या में यह चाय कारगर मानी जाती है। हल्दी और काली मिर्च शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने में मदद करती हैं और जोड़ों के दर्द में राहत देती हैं।

सौंफ-अजवाइन टी

पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे ब्लोटिंग और एसिडिटी में यह चाय बेहद लाभकारी है। शाम की चाय के रूप में इसका सेवन करने से पाचन मजबूत रहता है और मन को शांति मिलती है।

इन हेल्दी चाय विकल्पों को अपनाकर चाय प्रेमी बिना आदत छोड़े सर्दियों में अपनी सेहत का बेहतर ख्याल रख सकते हैं।

Share This Article