Facial Steam से पाएं क्रिस्टल क्लियर त्वचा, जाने स्टीमिंग का सही तरीका

2 Min Read

Facial steam

नई दिल्ली, एजेंसियां। बेदाग और निखरी त्वचा पाना हर किसी का सपना होता है। इसके लिए फेशियल स्टीम एक आसान और नेचुरल तरीका है। भाप लेने से चेहरे के पोर्स खुलते हैं और गंदगी गहराई से निकल जाती है, जिससे त्वचा में तुरंत ही ग्लो आता है। लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि स्टीम लेते समय एक छोटी सी गलती आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है।

स्टीम लेते समय न करें यह गलती

सबसे बड़ी गलती है बहुत ज्यादा गर्म भाप लेना या चेहरे को बर्तन के बेहद पास रखना। अगर भाप बहुत तेज होगी, तो त्वचा जल सकती है या बहुत रूखी (dry) हो सकती है। इसके अलावा इससे चेहरे पर लाल निशान भी पड़ सकते हैं। इसलिए हमेशा अपने चेहरे को भाप से कम से कम 8-10 इंच की दूरी पर रखें।

स्टीम लेने का सही तरीका

  1. चेहरा साफ करें: भाप लेने से पहले किसी अच्छे फेस वॉश से चेहरा धो लें।
  2. पानी तैयार करें: पानी को उबालें और 1 मिनट रुकने के बाद ही भाप लें ताकि भाप बहुत तेज न हो।
  3. चेहरा ढकें: एक तौलिया अपने सिर और बर्तन पर रखें ताकि भाप बाहर न जाए।
  4. समय का ध्यान रखें: सिर्फ 5 से 7 मिनट तक भाप लें और हफ्ते में 1-2 बार ही करें।
  5. मॉइस्चराइजर लगाएं: भाप लेने के बाद चेहरे को हल्के हाथ से पोंछें और मॉइस्चराइजर लगाएं, ताकि त्वचा की नमी बनी रहे।

फेशियल स्टीम का सही इस्तेमाल करने से आप घर बैठे ही पार्लर जैसा ग्लो पा सकते हैं। ध्यान रहे, गलत तरीके से भाप लेने से त्वचा का नुकसान भी हो सकता है, इसलिए हमेशा सावधानी बरतें।

Share This Article