दरभंगा एम्स के लिए बिहार सरकार ने केंद्र को दी 150.13 एकड़ जमीन, जल्द शुरू होगा निर्माण [Bihar government gave 150.13 acres of land to the Center for Darbhanga AIIMS, construction will start soon]

1 Min Read

पटना,एजेंसियां: बिहार के दूसरे एम्स का निर्माण बहुत ही जल्द शुरू होने वाला है।

इसका निर्माण दरभंगा के शोभन में होगा, जिसके लिए केंद्र की मंजूरी मिल चुकी है। इस निर्माण के लिए बिहार सरकार ने 150.13 एकड़ जमीन का हस्तांतरण कर दिया है।

स्वास्थ्य भवन में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में एम्स को जमीन का हस्तांतातरण किया गया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि एम्स, दरभंगा के निर्माण में एक कदम और आगे बढ़ा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि बिहार में दूसरे एम्स की स्वीकृति प्रधानमंत्री ने 2019 के कैबिनट में दी थी। उस समय राज्य सरकार द्वारा बताया गया था कि राज्य सरकार इसके निर्माण के लिए कुल 180 एकड़ जमीन उपलब्ध करायेगी।

सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव शशांक शेखर सिन्हा ने एम्स के कार्यपालक निदेशक सह सीइओ माधवानंद कर को जमीन का दस्तावेज सौंपा।

इसे भी पढ़ें

अब एम्स की तर्ज पर खुला रहेगा रांची का रिम्स अस्पताल, मरीजों की परेशानी होगी कम

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं